मां ने 12 साल की बेटी से कहा जाओ प्रधानजी के साथ सो...
भुवनेश्वर। कहते हैं मां के लिए बच्चों से बड़ा कोई नहीं होता लेकिन भुवनेश्वर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस कहावत पर सोचने को मजबूर कर दिया। इस घटना के बारे में जानने के बाद आप दांतो तले अंगुली दबा लेंगे और बर्बश ही कह पड़ेंगे कि क्या कोई मां ऐसा कर सकती है? जी हां भुवनेश्वर के खंडागिरि पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसकी पत्नी ने उसकी नाबालिग बेटी को जबरन देहधंधे में धेकलने का प्रयास किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदीप परीदा नामक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज करवाया है कि उसकी पत्नी रीना परीदा ने उसकी बेटी को जबरन देहधंधे में धकेलने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि प्रदीप सूरत में स्टेशनरी की एक दुकान चलाता है। बतौर प्रदीप उसकी पत्नी का प्रधान नामक एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। उसने पुलिस को बताया कि प्रधान उसकी पत्नी से मिलने एक बार सूरत भी आ चुका है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चलने के बाद वो पत्नी और बेटी के साथ वापस ओडिशा आ गया था।
प्रधान पीछा करते-करते ओडि़शा भी आ गया। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रीना और प्रधान ने मिलकर उन्हें प्रताडि़त किया। इतना ही नहीं प्रधान ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न भी किया। प्रदीप के छोटे भाई दीलीप ने पुलिस को बताया कि प्रदीप और उसकी बेटी उसके घर पर कुछ समय से रह रहे हैं क्योंकि रीना ने उन्हें घर से भी भगा दिया है।













Click it and Unblock the Notifications