मामा बगल में बैठाकर जबरदस्ती दिखाते थे ब्लू फिल्म, बेटी ने रोकर बताई मां की गंदी करतूत

नई दिल्‍ली। मां और औलाद, इस दुनिया में शायद ही इससे बड़ा और करीबी रिश्‍ता होता हो। ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि ये ही दुनिया का एक मात्र रिश्‍ता है जो निस्‍वार्थ होता है। लेकिन राजधानी दिल्‍ली में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इस रिश्‍ते को कलंकित कर दिया है। दरअसल केंद्र सरकार के अस्पताल में तैनात एक वरिष्ठ डॉक्टर की बेटी ने सौतेली मां और मामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि मां मुझे मामा के साथ जबर्दस्ती पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर करती थीं। मना करने पर मां और मामा दोनों पीटते थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मां से पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि मामा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पिता के जाने के बाद परेशान करती थी सौतेली मां

पिता के जाने के बाद परेशान करती थी सौतेली मां

पीडि़ता ने पुलिस को दिए अपनी लिखित शिकायत में बताया कि मां के गुजर जाने के बाद उसके पिता ने साल 2015 में आरोपी महिला से शादी कर ली थी। पीडि़ता ने बताया कि जब उसके पिता नौकरी पर चले जाते थे तब मां और मामा परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि सौतेली मां उसे मामा के साथ कमरे में बंद कर देती थी। मां उसे जबरन पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर किया करती थी। विरोध करने पर वह अपने भाई को भी घर बुला लेती थी।

शरीर पर मिले चोट के निशान

शरीर पर मिले चोट के निशान

आरोप है कि सौतेला मामा भी उसे मोबाइल पर जबरन गंदी फिल्में दिखाता था। कई बार तो पिता के अस्पताल जाने के बाद उन्होंने बच्ची के साथ मारपीट भी की थी। न तो उसे वक्त पर खाना मिलता था और न ही होमवर्क करने दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के शरीर पर मारपीट, सूजन और चोटों के निशान मिले हैं। आरोपी मामा और सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। आरोपी मामा फरार है जबकि मां को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

अस्‍पताल में पिता को बताया आपबीती

अस्‍पताल में पिता को बताया आपबीती

दोनों बच्ची को धमकी देते थे कि अगर उसने स्कूल में या अपने पापा को इस बारे में कुछ भी बताया तो वे उसके पापा और उसे दोनों को नुकसान पहुंचाएंगे। ऐसे में बच्ची लगातार पिछले कई सालों से दोनों की पिटाई झेल रही थी। अपनी सौतेली मां के द्वारा लगातार परेशान की जा रही थी। पुलिस अधिकारी का कहना है एक दिन तो दोनों की पिटाई से बच्ची के हाथ-पैरों में सूजन और खून बहने लगा। देर शाम जब उसके पिता घर लौटे तो उसे लेकर आरएमएल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। पिता ने पीड़िता से चोट लगने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+