साल 2024 में सोशल मीडिया पर इन वीडियो ने मचाया धमाल, तोड़े कई रिकॉर्ड, जानिए पहले नंबर पर कौन
year ender : साल 2024 में ऐसे कई वायरल वीडियो देखे गए हैं, जिन्होंने दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस लेख में हम आपको इस साल के सबसे ज्यादा वायरल हुए कुछ वीडियो के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।
इस लिस्ट में पहला नाम 'बेबी शार्क डांस' वीडियो का है। यह वीडियो सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला वीडियो बन गया है और भारत में काफी वायरल हुआ था। दक्षिण कोरियाई कंपनी पिंकफॉन्ग द्वारा निर्मित, इसकी आकर्षक धुन और सरल बोल ने इसे बच्चों और युवा वयस्कों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बेबी शार्क डांस' वीडियो YouTube पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले वीडियो में सबसे ऊपर रहा। वहीं, इसके बाद 'बंदेया सॉन्ग' का नंबर है, जिसने 2024 में इंस्टाग्राम स्टोरीज और रील्स पर खूब धूम मचाई। इसके अलावा, बॉलीवुड और एल्बम गाने भी इस साल सोशल मीडिया पर छाए रहे।
'अहा टमाटर बड़े मजेदार' और 'Bado Badi' जैसे ट्रैक ने कई लोगों का दिल जीत लिया है, जबकि एनिमल के "जमाल कुडू" पर फैंस द्वारा बनाए गए कई रील्स भी काफी वायरल हुई। लोगों ने इन वीडियो पर रील बनाकर खूब लाइक्स पाए हैं। यही नहीं, राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का गाना 'आज की रात' और 'तू आई नहीं' भी इस साल ट्रेंड पर रहा है।
इन गानों को दर्शकों ने खूब शेयर किया है और खूब पसंद किया है, जिससे 2024 के लोकप्रिय गानों की सूची में स्थान और भी पक्का हो गया है। इसके अलावा, एक डिजिटल क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर एक अनोखी थाली वाला वीडियो शेयर किया। यह पोस्ट अपने अनोखे नाम की वजह से तेज़ी से वायरल हो गई, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया।
इसके वायरल होने की पीछे वजह थी कि क्रिएटर ने उस 'थाली' नाम जोड़ दिया, जो इसे सबसे अलग बना रहा था। इसी चीज ने लोगों को ध्यान अपनी और खींचा। इतना ही नहीं,काफी क्रिएटिव तरीके से, उन्होंने पोस्ट को 'नाम थाली आइडियाज़' कैप्शन भी दिया, जिससे यूजर्स के बीच उत्सुकता और जुड़ाव पैदा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications