Most Desirable Man 2020: बोले सिद्धार्थ शुक्ला- 'अगर आप चाहते हैं तो मैं सिंगल हूं...'

मुंबई, 11 जून'Balika Vadhu' शो के शिव बनकर लोगों के दिलों के धड़काने वाले 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2020 का 'मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑन TV ' चुना गया है। सिद्धार्थ को ये खिताब लगातार दूसरी बार मिला है। अपनी इस सफलता पर खुशी जताते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि 'आखिर कौन ऐसा है, जो कि डिजायरेबल नहीं बनना चाहता है। मैं भी बहुत खुश हूं ये खिताब पाकर और इसके लिए मैं अपने सभी चाहने वालों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।'

Recommended Video

    Siddharth Shukla फिर बने Most Desirable Man, Times की 2020 की लिस्ट में Top पर | वनइंडिया हिन्दी
     'शायद इसके पीछे कारण मेरा नो फिल्टर एटीट्यूड है'

    'शायद इसके पीछे कारण मेरा नो फिल्टर एटीट्यूड है'

    E Times से बात करते हुए सिद्धार्थ ने अपने से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। जब उनसे पूछा गया कि उनके मोस्ट डिजायरेबल होने के पीछे का कारण क्या है, तो उस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'ये तो मैं अपने फैंस से खुद पूछना चाहता हूं कि वो मेरे बारे में क्या पसंद करते हैं। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि शायद इसके पीछे कारण मेरा नो फिल्टर एटीट्यूड है, मैं जो हूं, सामने हूं, मैं अंदर-बाहर एक ही हूं, इसके पीछे मेरी ईमानदारी है।'

     'मैं कभी किसी चीज की आशा नहीं करता'

    'मैं कभी किसी चीज की आशा नहीं करता'

    उन्होंने आगे कहा कि 'मैं कभी किसी चीज की आशा नहीं करता है। मैं ईमानदारी से अपना काम करता हूं। दर्शकों का प्यार ही मेरा अवार्ड है।' बता दें कि सिद्धार्थ सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

    'आप मुझे सिंगल बताइए या फिर कमिटेड'

    इसके बाद सिद्धार्थ से उनके रिलेशिनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने गोल-मोल सा जवाब देते हुए कहा कि 'ये तो अब आप लोगों के ऊपर है, चाहिए तो आप मुझे सिंगल बताइए या फिर कमिटेड।'

    OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू

    OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू

    सिद्धार्थ से जब उनके आने वाले काम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो काम मेरे दिल को विवश करे उसे करने की इच्छा रखता हूं। बता दें कि सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 जीतने के बाद कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और हाल ही में उन्होंने ने OTT प्लेटफार्म पर शानदार डेब्यू किया है।

    वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3'

    उनकी वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3' को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। वो लगातार इस सीरीज की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरीज ने अभी तक बढ़िया प्रदर्शन किया है। इस सीरीज को एक हफ्ते के अंदर ही 9.3 की IMDB रेटिंग मिली है।

    'शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण पल'

    'शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण पल'

    जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि पिछले दो साल कोरोना महामारी के कारण सभी के लिए शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रहे हैं, ये दो साल आपके कैसे बीते तो इस पर उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस के बाद, मैंने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताया और फिर म्यूजिक वीडियो में में काम किया।'

    'कोरोना ने हमारी वास्तविक जरूरतों के बारे में बताया'

    सिद्धार्थ ने आगे कहा कि 'मैं कहूंगा कि मैं वास्तव में लकी हूं। जहां तक महामारी का सवाल है, इसने हमें उन चीजों के बारे में सिखाया जो वास्तव में मायने रखती हैं, इसने हमारी वास्तविक जरूरतों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मैं सभी के स्वस्थ और सेफ रहने की आशा करता हूं, कोई भी इसे हल्के में ना ले।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+