Mirzapur 2: खत्म हुआ इंतजार, कालीन भैया और गुड्डू पंडित ने फिर से Amazon Prime पर काटा बवाल

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम की मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर-2 (Mirzapur 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है, दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। सीजन-1 की अपार सफलता के बाद आखिरकार मिर्जापुर के सीजन-2 के सारे एपिसोड एमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिए गए हैं। बता दें कि सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर-2 के ट्रेलर ने भी लॉन्च होने के साथ ही धमाल मचा दिया था। दूसरे भाग में दर्शकों को पंकज त्रिपाठी, अली फजल और अन्य लोगों के अभिनय का जादू देखने को मिलेगा। मिर्जापुर-2 के सभी एपिसोड आप अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर देख सकते हैं।

दर्शकों का रिस्पॉन्स होगा दिलचस्प

दर्शकों का रिस्पॉन्स होगा दिलचस्प

मिर्जापुर-2 में एक तरफ जहां कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी मिर्जापुर की गद्दी बचाते दिखेगें वहीं, दूसरी ओर अपने भाई और पत्नि की हत्या के बदले की आग में जल रहा गुड्ड पंडित (अली फजल) की नजर भी अब मिर्जापुर पर है। इसके अलावा सीजन-2 में नए किरदार भी नजर आने वाले हैं जो इस भौकाली वेब सीरीज की पटकथा को नया रूप देंगे। अब देखना ये होगा कि वेब सीरीज के दूसरे सीजन को देखने के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है।

मिर्जापुर-2 का निर्देशन किसने किया ?

मिर्जापुर-2 का निर्देशन किसने किया ?

बता दें कि मिर्जापुर को गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने डायरेक्ट किया है, इस बीच मिर्जापुर-2 के रिलीज टाइमिंग को लेकर फैंस में सवाल है। गुरुवार को अमेजम प्राइम वीडियो के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि मिर्जापुर-2 कब रिलीज होगी। ट्वीट में कहा गया है कि अगर आप मिर्जापुर का सीजन-1 आज शाम 5 बजे से देखना शुरू करते हैं तो, मिर्जापुर-2 शुरू होने से सिर्फ एक मिनट पहले तक आप उसे खत्म कर सकेंगे। इस ट्वीट के बाद से कई यूजर्स ने कमेंट में वेब सीरीज के रिलीज होने के समय को लेकर सवाल किया है।

कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी का भौकाल कायम

कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी का भौकाल कायम

बता दें कि गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल ने 'मिर्जापुर-1' में दर्शकों पर काफी प्रभाव डाला था। अब अपने भाई और पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए वह सीजन-2 में और घायल शेर की तहर कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी पर कहर ढाते नजर आएंगे। बदले की इस कहानी में श्वेता त्रिपाठी भी अली फजल का साथ देते नजर आएंगी। मिर्जापुर-2 ट्रेलर लॉन्च होते ही वायरल हो गया था।

पिता की कुर्सी पर बैठने के लिए कुछ भी करेगा मुन्ना

पिता की कुर्सी पर बैठने के लिए कुछ भी करेगा मुन्ना

ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। लगभग दो सालों तक इंतजार करने के बाद आखिरकार मिर्जापुर-2, 23 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च की जाएगी। सीजन-2 में भी दर्शकों को गोली-गाली के साथ कई एक्शन सीन भी देखने को मिल सकते हैं। पहले सीजन से ही मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने का सपना लिए मुन्ना त्रिपाठी ने इस बार अपने पिता की कुर्सी पर बैठने का फैसला कर लिया है।

किसे मिलेगी मिर्जापुर की गद्दी

किसे मिलेगी मिर्जापुर की गद्दी

वहीं गुड्डू और गोलू बदले की आग में जल रहे हैं, ट्रेलर देखने पर ऐसा लगता है कि मिर्जापुर की गद्दी के लिए गोलू भी इस बार अपनी दावेदारी पेश करेगी। गुड्डू और गोलू के सिर पर खून सवार है और वह अपने दुश्मन को मौत के घाट उतारने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। गोलू के साथ मिलकर गुड्डू पंडित अपने दुश्मनों को खत्म करने के मिशन पर निकल पड़ा है। मिर्जापुर की गद्दी किसे मिलती है, सीजन-2 में यह ट्वीस्ट देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर-2' का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार Memes, मुंबई पुलिस ने लूटी महफिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+