'मिर्जापुर-2' का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार Memes, मुंबई पुलिस ने लूटी महफिल

नई दिल्ली। गुड्डू पंडित का बदला और कालीन भैया की भौकाली देखने के लिए मिर्जापुर-2 के फैंस करीब दो सालों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं जब आप फिर से अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर-2' का आनंद ले पाएंगे। फैंस में मिर्जापुर-2 की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीजन-2 का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया और यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इसके अलावा शायद ही कोई ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म होगा जहां मिर्जापुर-2 की चर्चा ना हुई हो।

गोली-गाली और भौकाली से भरा ट्रेलर

गोली-गाली और भौकाली से भरा ट्रेलर

गोली-गाली और भौकाली से भरे इस क्राइम वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे मीम भी वायरल हो रहे हैं। मिर्जापुर सीजन-2 का ट्रेलर लॉन्च होने की देर थी, कि सोशल मीडिया पर हर कैरेक्टर से जुड़े मीम की बाढ़ सी आ गई। ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स से आज हम आपको रूबरू कराने वाले हैं। बता दें कि दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, ईशा तलवार, विजय वर्मा और रसिका दुग्गल सहित अन्य ने निर्णायक भूमिका निभाई।

सोशल मीडिया पर मीम की आई बाढ़

ट्रेलर रिलीज होते ही तुरंत वायरल हो गया और एक दिन में 13 मिलियन से अधिक बार देखा गया। सीजन-2 के ट्रेलर में गई धांसू डायलॉग दर्शकों को देखने को मिले जिससे वह काफी प्रभावित हुए। कोरोना काल में लंबे समय तक घरों में रहने के बाद फैंस को इंतजार का अच्छा फल मिला है। सोशल मीडिया पर मिर्जापुर-2 के डायलॉग और सीन को कई यूजर्स ने शेयर किया है। कई लोगों ने तो फनी मीम भी बनाकर शेयर किए।

मुंबई पुलिस ने पोस्ट किया ये मीम

मिर्जापुर-2 के डायलॉग इतने आकर्षक हैं कि मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी पंकज त्रिपाठी के एक डायलॉग को मीम बनाकर शेयर किया गया है। कोरोना वायरस को लेकर बने मीम में मुंबई पुलिस ने लिखा, 'नियम वही रहेंगे।' इसके अलाव सोशल मीडिया पर रसिका दुगल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा द्वारा वायरल फीचर डायलॉग के मीम भी वायरल हो रहे हैं।

कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी का भौकाल कायम

बता दें कि गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल ने 'मिर्जापुर-1' में दर्शकों पर काफी प्रभाव डाला था। अब अपने भाई और पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए वह सीजन-2 में और घायल शेर की तहर कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी पर कहर ढाते नजर आएंगे। बदले की इस कहानी में श्वेता त्रिपाठी भी अली फजल का साथ देते नजर आएंगी। ट्रेलर की शुरुआत मिर्जापुर पर राज करने वाले कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी की धांसू डायलॉग के साथ होती है।

यह भी पढ़ें: 'गुड्डू पंडित वापस आ गए हैं...', रिलीज से पहले ही भौकाल काट रहे मिर्जापुर-2 के ये 5 डायलॉग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+