मस्जिद लाउडस्‍पीकर: सांसद रूपा गांगुली बोंली-एक धर्म के अभियान को दूसरों को पागल नहीं बनाना चाहिए

नई दिल्‍ली, 04 अप्रैल: राज ठाकरे ने मज्जिद में लाउडस्‍पीकर की आवाज को बंद करवाने की मांग उठाई उसके बाद कर्नाटक के वरिष्‍ठ ने कहा इससे बच्‍चों और मरीजों को तकलीफ होती है। वहीं अब एक्‍ट्रेस और भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने इसके संंबंध में बयान देते हुए सवाल उठाया है।

भाजपा सांसद ने मज्जिद के लाउडस्‍पीकर को लेकर क्‍या कहा

भाजपा सांसद ने मज्जिद के लाउडस्‍पीकर को लेकर क्‍या कहा

भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने कहा समझ में नहीं आता, क्या धर्म की स्थापना के दौरान हमारे पास लाउडस्पीकर की अवधारणा थी? इसका क्या मतलब है? एक धर्म के अभियान को दूसरों को पागल नहीं बनाना चाहिए। दिन में 5-10 बार लाउडस्पीकर बजाने का यह सिलसिला जारी नहीं रहना चाहिए।

मनसे अध्‍यक्ष राज ठाकरे ने उठाया था ये मुद्दा

मनसे अध्‍यक्ष राज ठाकरे ने उठाया था ये मुद्दा

बता दें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि मुस्लिम बस्तियों में स्थित मदरसों छापेमारी की जाए, यहां कई पाकिस्तानी समर्थक रह रहे हैं। मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी है कि यहां क्या हो रहा है। हमारे विधायक उन्हें वोटबैंक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इन लोगों के आधार कार्ड तक नहीं है लेकिन विधायक इनके आधार कार्ड बनवा रहे हैं।

मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर को हटाया जाए

मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर को हटाया जाए

ठाकरे ने कहा कि मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं लेकिन सरकार को मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर को हटाने का फैसला लेना चाहिए। मैं चेतावनी दे रहा हूं कि लाउडस्पीकर को मस्जिदों से हटाया जाए, नहीं तो हम मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाएंगे। इसके साथ ही राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि यूपी आगे बढ़ रहाहै. हम चाहते हैं कि ऐसा ही विकास महाराष्ट्र में भी हो। मैं अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज मैं उन्हें यह नहीं बताऊंगा कि मै कब जाऊंगा। मैं वहां पर हिंदुत्व के मुद्दे पर भी बोलूंगा।

कर्नाटक के मंत्री बोले लाउडस्‍पीकर से छात्रों और मरीजों को हो रही समस्‍या

कर्नाटक के मंत्री बोले लाउडस्‍पीकर से छात्रों और मरीजों को हो रही समस्‍या

वहीं इसके बाद कुछ दक्षिणपंथी समूहों द्वारा मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के विरोध के बीच कर्नाटक के वरिष्ठ मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा लंबे समय से शिकायतें आ रही हैं कि यह छात्रों और मरीजों को सुबह और शाम के समय परेशान करता है। ईश्वरप्पा ने सोमवार ये बयान कर्नाटक के कारवार जिले में दिया। उन्‍होंंने कहा छात्रों और मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय को विश्वास में लेकर इस मुद्दे का कोई भी समाधान निकाला जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+