बीएसएफ जवानों से मिले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, मिठाई खिलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने 1947 से लेकर अब तक सबक नहीं सीखा है। पाकिस्तान यह अब तक नहीं स्वीकार कर पाया कि कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग है।
श्रीनगर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों के मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

जवानों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, 'हम अपने जवानों की वजह से ही सुरक्षित महसूस करते हैं। वे हर परिस्थिति में सीमा पर डटे रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। हमें उन पर गर्व है।'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने 1947 से लेकर अब तक सबक नहीं सीखा है। पाकिस्तान यह अब तक नहीं स्वीकार कर पाया कि कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग है।

Click it and Unblock the Notifications