हमने 75 करोड़ टीकाकरण पूरे किए, यह संख्या 75वें स्वतंत्रता दिवस में एक बहुमूल्य योगदान- डॉ. भारती प्रवीण पवार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने देश में 75 करोड़ टीकाकरण पर वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने देश में 75 करोड़ टीकाकरण पर वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जब देश में कोरोना का प्रकोप था, तो पीएम मोदी ने टीकों के उत्पादन के लिए 35,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया। मैं सभी वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देती हूं। भारत में रिकॉर्ड स्तर पर वैक्सीन का उत्पादन और वितरण हो रहा है।

Dr Bharati Pravin Pawar

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का मौका है क्योंकि हमने देश में 75 करोड़ टीकाकरण पूरे किए हैं। यह संख्या भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस में एक बहुमूल्य योगदान है। राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नि: शुल्क टीकाकरण शिविरों के माध्यम से गांव-गांव टीके पहुंचाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए रखी गई अजीबोगरीब शर्त, वायरल हुआ शादी का कार्ड
जनवरी से हुई थी टीकाकरण की शुरुआत

बता दें कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए इस साल जनवरी से देश में कोरोना वायरस टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में केवल कोविशील्ड और कोवैक्सीन को टीकाकरण के लिए इस्तेमाल की अनुमति मिली, बाद में अन्य वैक्सीनों को मंजूरी दी गई। तब से लेकर अब तक 75 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। अगर टीकाकरण की यही गति बरकरार रही तो दिसंबर तक देश की 43 फीसदी आबादी का ही टीकाकरण हो पाएगा।
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए भारत को साल के अंत तक 60 फीसदी आबादी को कोरोना के दोनों टीके लगाने की आवश्यकता है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत को प्रतिदिन 12 मिलियन डोज लगानी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+