'वो सिर्फ वायनाड से चुनाव लड़ सकते हैं', राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का तंज
Congress First Candidate List: कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमेंं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नाम है। राहुल एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें भूपेश बघेल और शशि थरूर का नाम भी शामिल है।
वहीं अब वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाने पर केंद्रीय मंत्री और लोकसभा चुनाव के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ वायनाड से चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में राहुल गांधी को वायनाड से उम्मीदवाल घोषित होने पर MoS राजीव चन्द्रशेखर ने दावा किया कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा देश में कहीं और से चुनाव नहीं लड़ सकते। उन्होंने आगे दावा किया कि इस बार केरल के लोग सबसे पुरानी पार्टी को अपना जनादेश नहीं देंगे।
राजीव चन्द्रशेखर का राहुल पर तंज
राजीव चन्द्रशेखर ने अपने बयान में कहा, "उन्हें (कांग्रेस) शुभकामनाएं। राहुल गांधी देश में कहीं भी किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते। वह केवल वायनाड आ सकते हैं और हम सभी जानते हैं कि क्यों? मुझे लगता है कि केरल के लोग इस बार कांग्रेस को जनादेश नहीं देंगे।"
बता दें किचंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, यह सीट थरूर के पास तीन बार से है। अपनी उम्मीदवारी पर बोलते हुए थरूर ने पहले दिन में 'अपनी सीट बचाने' का अवसर देने के लिए शुक्रवार को सबसे पुरानी पार्टी को धन्यवाद दिया और कहा कि "भाजपा के लिए अपने पास मौजूद 303 को दोहराना भी बहुत कठिन होगा"।
कांग्रेस ने 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है।
किस राज्य से कितने उम्मीदवार घोषित?
घोषित कुल 39 उम्मीदवारों में से 16 केरल से, 7 कर्नाटक से और 6 छत्तीसगढ़ से, 4 तेलंगाना से हैं। मेघालय से दो और नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक। गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह सूची जारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications