राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया अम्मा का पार्थिव शरीर, आम शाम होगा अंतिम संस्कार
जयललिता का पार्थिव शरीर उनके आवास पोएस गार्डन से राजाजी हॉल ले जाया गया है। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।
नई दिल्ली। सोमवार की रात 11:30 बजे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन हो गया। हर संभव कोशिश के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। उन्हें कॉर्डियक अरेस्ट हुआ था। अब जयललिता का पार्थिव शरीर उनके आवास पोएस गार्डन से राजाजी हॉल ले जाया गया है। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आज ही देर शाम मरीना बीच पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इससे पहले देर रात 2.30 बजे जयललिता का पार्थिव शरीर अपोलो अस्पताल से उनके आधिकारिक निवास 'पोएस गार्डन' ले जाया गया था। यहां उनके अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम रीति रिवाज से पूरे किए गए। आपको बता दें कि 'राजाजी हॉल' वही जगह है जहां 1987 में एमजी रामाचंद्रन के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications