उम्दा इंसान हैं सचिन : राहुल गांधी

More than a cricketer, Sachin Tendulkar is a good human being: Rahul Gandhi
श्रीनगर| क्रिकेटर के रूप में सचिन के बल्ले का लोहा तो दुनिया मान चुकी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सचिन की एक उम्दा इंसान के रूप में सराहना की। राहुल ने कहा, "मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। वह मेरे मित्र हैं। वह एक महान क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मैं उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।"

अपनी दो दिवसीय जम्मू एवं कश्मीर यात्रा के तहत गुरुवार को राज्य के बड़गाम जिले में एक महिला स्व सहायता समूह के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राहुल ने कार्यक्रम से इतर ये बातें कहीं।

उल्लेखनीय है कि तेंदुलकर इस समय अपनी विदाई श्रृंखला खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जारी टेस्ट मैच तेंदुलकर का 199वां मैच है, तथा इसके बाद मुंबई में 14 से 18 नवंबर के बीच अपना 200वां मैच खेलकर वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+