Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lockdown Impact: 2021 में दर्जनभर से अधिक बॉलीवुड सेलेब्स बनने जा रहीं मां, देखिए पूरी लिस्ट?

नई दिल्ली। साल 2020 भले ही दुनियाभर के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रहा, जब साल की शुरूआत में पूरी दुनिया में फैल चुके घातक कोरोनावायरस महामारी ने सबको अपनी चपेट में ले लिया और अबतक दुनियाभर में करीब 6 करोड़ लोगों को अपना शिकार बना चुका है, तो करीब 14 लाख लोगों की जान ले चुका है। लगभग पूरी दुनिया को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का घोषणा करना पड़ा। परिणाम स्वरूप कारोबार से लेकर परिवहन सब ठप पड़ गया, जिसे क्या आम और क्या खास सभी घरों में कैद हो गए।

lockdown

करीब 7-8 महीनों तक कुछ राहत के साथ थोपे गए लॉकडाउन के बीच आम लोगों की तरह हमेशा व्यस्त रहने वाले बॉलीवुड और हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े के सितारों को भी घरों में कैद होना पड़ा, लेकिन लॉकडाउन में खात्मे के साथ ही स्टार्स कपल की ओर पैरेंट्स बनने की घोषणाओं ने महामारी के बीच एक सकारात्मक पहलू के भी दर्शन कराए। समय के साथ जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट की घोषणा सरकार की ओर से की जा रही थीं, वैसे-वैसे ही एक-एक करके सितारों के मां बनने की खुशखबरी भी आनी शुरू हो गई है। इस क्रम में सबसे पहले करीना कपूर के दूसरी बार मां बनने की खबर आई।

सैफ-करीना ने लॉकडाउन के दौरान दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की

सैफ-करीना ने लॉकडाउन के दौरान दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के आने की सूचना साझा की है। पहले बच्चे तैमूर के बाद करीना और सैफ दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है। करीना की पहली संतान तैमूर अपनी क्यूटनेस की वजह से मीडिया का दुलारा बना हुआ है। तैमूर को भाई मिलेगा या बहन अब 2021 में पता चल सकेगा।

अनुष्का-विराट ने लॉकडाउन के दौरान पैरेंट्स बनने की घोषणा की

अनुष्का-विराट ने लॉकडाउन के दौरान पैरेंट्स बनने की घोषणा की

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी लॉकडाउन में पैरेंट्स बनने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने प्रेग्नेंसी की सूचना अपने चाहने वालों को दी। अनुष्का शर्मा संभवत जनवरी, 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। चूंकि अनुष्का और विराट का यह पहला बच्चा है, तो दोनों बहुत एहतियात बरत रहे हैं और अभी से ही उनके घरों में नन्हें मेहमान की तैयारी शुरू हो गई है।

जहीर-सागरिका घाटके के पैरेंट्स बनने की सूचना लॉकडाउन में मिली

जहीर-सागरिका घाटके के पैरेंट्स बनने की सूचना लॉकडाउन में मिली

बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटके ने हाल में प्रेग्नेंट होने की घोषणा की है। जहीर खान और सागरिका घाटगे ने वर्ष 2017 में शादी की थी और अब 2021 दोनों पैरेंट्स बन जाएंगे। सागरिका घाटगे ने अपनी एक्टिंग की शुरूआत शाहरूख खान स्टार चक दे इंडिया की थी, जिसके बाद उनकी जिंदगी में जहीर खान आए और दोनों ने कई साल तक चले डेटिंग के बाद 2017 में शादी कर ली।

विवाह फेम अभिनेत्री अमृता राव ने भी हाल में मां बनने की घोषणा की

विवाह फेम अभिनेत्री अमृता राव ने भी हाल में मां बनने की घोषणा की

विवाह फेम अभिनेत्री अमृता राव ने भी हाल में मां बनने की घोषणा की है। पिछले दिनों अमृता ने एक क्लिीनिक के बाहर बेबी बंप में नज़र आईं थी, जिसके बाद उनके प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया की सुर्खियां बन गईं। अमृता राव और आरजे अनमोल ने 2016 में शादी की थी और अब शादी के करीब 4 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। अमृता राव ने फिल्म विवाह और मैं हूं ना जैसों फिल्मों से काफी शोहरत हासिल की थीं।

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनीती हसनंदानी ने भी जल्द मां बनने वाली है

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनीती हसनंदानी ने भी जल्द मां बनने वाली है

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनीती हसनंदानी ने भी जल्द मां बनने वाली है। अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना अनीता हसनंदानी ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए खुद दिया। इस वीडियो में अनीता पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी देखी जा सकती है। दोनों वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी दौरान ने अपनी प्रेग्नेंसी प्रूफ के दौरान अपना बेबी बंप दिखाया। दोनों का यह पहला बच्चा होगा।

एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने भी हाल में अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना दी है

एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने भी हाल में अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना दी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने भी हाल में अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना दी है। इशिता ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रहीं थी, फिर क्या था, उनके चाहने वाले ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दीं और उनसे पूछा जाना लगा कि वो क्या वह सचमुच प्रेग्नेंट हैं, तो इशिता ने सामने आना पड़ा और प्रेग्नेंसी से इनकार किया और जब उनके बेबी बंप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहाना दिया कि लॉकडाउन का असर हूं, मिठाई खाकर मोटी हो गई हूं। जल्द ही इशिता की यह सच्चाई भी जल्द सामने आ जाएगी।

ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर सुर्खिया बनीं थी

ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर सुर्खिया बनीं थी

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरे बार प्रेग्नेंट होने की खबर मीडिया में सुर्खिया बनीं थी। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान ऐश्वर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, दोस्तों आप सभी के लिए एक सरप्राइज है, जुड़े रहें। यह सुनकर उनके चाहने वालों को कयास लगाते देर नहीं लगा कि अभिषेक और ऐश्वर्या दूसरे बच्चे की आने की सूचना देना चाह रहे हैं। हालांकि अभी तक यह राज राज ही बना हुआ है। ऐश्वर्या-अभिषेक 2011 में पहली बार पैरेंट्स बने थे।

दीपिका-रणवीर के पैरेंट्स बनने की खबर भी हाल में सुर्खियां बनी

दीपिका-रणवीर के पैरेंट्स बनने की खबर भी हाल में सुर्खियां बनी

ब़ॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में शुमार दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह के पैरेंट्स बनने की खबर भी हाल में सुर्खियां बनी थी। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान दीपिका ने अपने बचपन की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें वो सोती हुई नजर आ रही हैं। फिर क्या था, लोगों ने इसका मतलब दीपिका की प्रग्नेंसी से लगा लिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को पैरेंट्स बनने की बधाई दी जाने लगी। यह फोटो दीपिका ने गत 3 नवंबर को शेयर किए थे, लेकिन अभी तक न्यूज कंफर्म नहीं हुआ है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा के दूसरी बार पिता बनने की सूचना मिली

कॉमेडियन कपिल शर्मा के दूसरी बार पिता बनने की सूचना मिली

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल में दूसरी बार पिता बनने की सूचना दी है। कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की यह दूसरी संतान होगी। सोशल मीडिया पर गिन्नी चतरथ की एक तस्वीर साझा होने के बाद यह खबर सुर्खियों में आईं। हालांकि कपिल शर्मा ने अभी तक अपने दूसरे बच्चे और पत्नी गिन्नी चतरथ के प्रेग्नेंसी को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। यह तस्वीर स्वर्ण मंदिर का है, जहां कपिल शर्मा पत्नी के साथ हाल में गए हुए थे, जिसमें गिन्नी चतरथ का बेबी बंप नजर आ रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के लॉकडाउन में प्रग्नेंसी होने की अफवाह उड़ी

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के लॉकडाउन में प्रग्नेंसी होने की अफवाह उड़ी

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी लॉकडाउन के दौरान ऐसे ही अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारें कयास लगाने को मजबूर कर दिया जब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो प्रेग्नेंसी के बार में बात करती हुईं दिख रही हैं। उनके चाहने वालों को लगा कि मोनालिसा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इशारा दे रही हैं। हालांकि उनके बेबी बंप को लेकर कोई तस्वीर सामने नहीं आने के बाद रिपोर्ट कंफर्म नहीं हो सकी है।

दिवंगत साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा के घर नन्हा मेहमान आ रहा है

दिवंगत साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा के घर नन्हा मेहमान आ रहा है

साउथ फिल्मों के एक्टर चिरंजीवी सरजा और मेघना राज के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है। हालांकि यह अफसोस यह है कि मीडिया को यह खुशखबरी देने से पहले कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का स्वर्गवास हो गया है। बताया जाता है कि चिरंजीवी यह सूचना मीडिया को देने ही वाले थे, लेकिन खुशखबरी साझा करने से पहले उनकी मौत हो गई। घर में नन्हें मेहमान आने से पहले चिरंजीवी सरजा की पत्नी को पति को खोने का सदमा निःसंदेह दुखदायी है।

टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह भी प्रग्नेंट हैं, साझा किया अपना बेबी बंप

टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह भी प्रग्नेंट हैं, साझा किया अपना बेबी बंप

टीवी एक्ट्रेस और सीरियल कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह और उनके पति करण सिंह ने लॉकडाउन के दौरान पैरेंट्स बनने की सूचना दी। दोनों का यह पहला बच्चा होगा। यह खुशखबरी शिखा सिंह और करण सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। बेबी बंप में दिख रहीं एक्ट्रेस शिखा सिंह सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो में एक डॉगी भी है और करण ने मजाक करते हुए लिखा, हमारा डॉगी खुश नहीं हैं, क्योंकि उसका सुकूंन छीन लिया जाएगा। उनका इशारा आने वाले नन्हें वाले मेहमान की ओर था।

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की बात साझा की

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की बात साझा की

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल और अभिनेता सुमित व्यास ने हाल में पैरेंट्स बनने की सूचना दी है। सोशल मीडिया पर सुमित व्यास और एकता कौल ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपने चाहने वालों को यह सूचना दी। तस्वीर में एकता कौल का बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा है। फोटो में पूल किनारे बैठी एकता कौल बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। सुमित व्यास की यह दूसरी शादी है।

टीवी एक्ट्रेस रुचा गुजराती ने लॉकडाउन में प्रेग्नेंसी की सूचना साझा की

टीवी एक्ट्रेस रुचा गुजराती ने लॉकडाउन में प्रेग्नेंसी की सूचना साझा की

टीवी एक्ट्रेस रुचा गुजराती ने लॉकडाउन में प्रेग्नेंसी की सूचना सोशल मीडिया पर दी है। सोशल मीडिया पर शेयर बेबी बंप की तस्वीर में रुचा ने कैप्सन दिया है, बच्चे का जन्म एक महिला का खुद को लेकर सबसे बड़ा डर खत्म कर देता है, उसे दिखाता है कि वो कितनी स्ट्रांग है, अंत में सब आपकों बेहद खुशी देता है। शेयर किए गए फोटो में रुचा पति के साथ लिपलॉक करती हुई नजर आ रही हैं। रुचा ने 2016 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+