महामारी के खौफ के बीच अमेरिका में एक बार फिर दिखी टॉयलेट पेपर खरीदारी की दहशत
नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि के बाद कैलिफोर्निया से न्यूयॉर्क राज्यों में थोपे गए कर्फ्यू और शटडाउन के बीच लोगों में एक बार फिर टॉयलेट पेपर खरीदने की होड़ और दहशत दुकानों में देखी गई है। यह नजारा पहले भी अमेरिका समेत कई देशों में महामारी की शुरूआत में देखा गया था, जब लोगों ने टॉयलेट पेपर की खरीदारी के लूट मच गई थी और दुकानदारों को टॉयलेट पेपर की खरीदारी पर मजूबरन सीमा तय करनी पड़ी थी।

रॉयटर्स के अनुसार वॉलमार्ट ने शुक्रवार को बताया कि यह कुछ समुदायों में टॉयलेट पेपर और सफाई के सामानों की आपूर्ति सामान्य उपलब्धता से कम थी, क्योंकि संक्रमण संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में अनियंत्रित हो चुकी है और शुक्रवार दोपहर तक 22 अमेरिकी राज्यों ने वायरस के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसने अमेरिकी दुकानों में एक बार फिर टॉयलेट पेपर्स की खरीद अचानक बढ़ा दिया है और खुदरा विक्रेताओं की खरीद पर सीमा निर्धारित करनी पड़ रही है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के आसपास के आधा दर्जन शहरों के दुकानदारों ने रायटर को बताया कि वॉलमार्ट और कॉस्टको कॉस्टो के साथ-साथ सेर्बस कैपिटल के स्वामित्व वाली ग्रोसरी चेन अल्बर्ट्सन और वॉन जैसे डिस्काउंटेड खुदरा विक्रेताओं पर भी कीटाणुनाशक पोंछे के स्टॉक खत्म हो गए। अमेरिका के नंबर 1 टॉयलेट पेपर विक्रेता चार्मिन मेकर प्रॉक्टर एंड गैंबल ने बताया कि वो टॉयलेट पेपर की मांग को पूरा करने के लिए 24/7 अपना कारखाना चला रहे हैं।

महामारी को लेकर अमेरिका में फैली दशहत का आलम यह है कि वॉलमार्ट्स के पास पोछे का स्टॉक खत्म हो चुका और टॉयलेट पेपर फिर से स्टॉक से नहीं हैं। यह नजारा अमेरिका के विभिन्न राज्यों में देखा जा सकता है, जहां विक्रेताओं की दुकान टॉयलेट पेपर से रिक्त हो गए हैं। महामारी की आहट को देखते हुए वॉशिंगटन के वैंकूवर के एक कॉस्टको में नए नियमों के तहत इनडोर डाइनिंग पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।

कोरोना महामारी के संक्रमण का बढ़ता देख गुरुवार को कैलिफोर्निया के राज्यपाल ने राज्य के अधिकांश हिस्सों, सभी इनडोर सोशल समारोहों और गैर-जरूरी गतिविधियों पर कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। एक शॉपर्स ने बताया कि अमेरिका में टॉयलेट पेपर की इतनी मारामारी है कि फ्रेस्नो और लॉस एंजिल्स के कॉस्टको स्टोर में टॉयलेट पेपर बेचा गया।












Click it and Unblock the Notifications