दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, क्या फिर लगेगा Lockdown, जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जाड़ा शुरू होते ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर की सीमा को पार कर लिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने सत्येंद्र जैन ये जानकारी सोमवार को दी । साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि कोरोना के इस प्रकोप के बीच दिल्ली में कोरोना को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।
Recommended Video

सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपने चरम पर है और तीसरी लहर के मद्देनजर एक और लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तालाबंदी का कोई असर नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि अब यह एक प्रभावी कदम होगा, सभी के मास्क पहनना अधिक फायदेमंद होगा।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "लॉकडाउन का सवाल ही नहीं उठता ।" जैन से जब बाजारों को बंद करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "इस पर भी विचार नहीं किया गया है। त्योहार खत्म हो गया है, अब भीड़ कम हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और मास्क पहनना चाहिए। " उन्होंने कहा लॉकडाउन एक सीखने की कवायद थी ... जिसमें हमने सीखा वह यह था कि लॉकडाउन से प्राप्त लाभ मास्क पहनने वालों की तरह ही थे।"
बता दें दिल्ली में रविवार को राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार कोरोवायरस के नए 3,235केस सामने आए 95 मौतें हुई हैं। दिवाली पर, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित होने वालों की संख्या लगभग आधे के करीब पहुंच चुकी है पूर्व में दिल्ली में एक दिन 7 हजार केस सामने आ रहे थे क्योंकि सितंबर में इसकी दूसरी लहर के बाद से दिल्ली में आम तौर पर प्रति दिन 60,000 परीक्षणों का एक तिहाई सिर्फ 21,098 परीक्षण किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications