पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना रक्तदान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 87 हजार से अधिक लोगों ने किया ब्लड डोनेट
नई दिल्ली, सितंबर 18। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में रक्तदान का एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। दरअसल, शनिवार को पीएम मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार ने रक्तदान अभियान शुरू किया था और पहले ही दिन रिकॉर्ड स्तर पर लोगों ने ब्लड डोनेट किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 87 हजार से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

2014 का टूट गया रिकॉर्ड
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को 87137 लोगों ने अपनी मर्जी से रक्तदान किया। इससे पहले 2014 में 87,059 ने लोगों ने रक्तदान किया था। यह रिकॉर्ड अब पीछे छूट गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में रक्तदान शिविर में रक्तदान कर देशव्यापी विशाल स्वैच्छिक रक्तदान अभियान की शुरुआत की थी।
'पीएम मोदी को जनता की ओर से है यह गिफ्ट'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस उपलब्धि के बारे में बताते हुआ कहा कि आज मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मोदी जी के जन्मदिन रक्तदान महोत्सव के तहत 87 हज़ार से अधिक लोगों ने अपनी मर्जी से ब्लड डोनेट किया है। उन्होंने कहा था कि अपने प्रिय प्रधानसेवक को देश की तरफ से यह एक अमूल्य भेंट है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुद रक्तदान किया था।
बीजेपी शासित राज्यों में आयोजित हुए रक्तदान शिविर कैंप
आपको बता दें कि इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर यह बताया था कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने सभी राज्यों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है। मुझे बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि अभी तक 1 लाख से अधिक लोगों ने रक्तदान के इस पावन कार्य में योगदान किया है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सभी को साधुवाद।












Click it and Unblock the Notifications