पंकज पंचौरी: डा मनमोहन सिंह सश्‍क्‍त प्रधानमंत्री हैं लेकिन सोनिया के विपरीत

twit
नई दिल्‍ली। प्रधानमात्री के मीडिया सलाहकार पंकज पचौरी ने दावा करते हुए कहा है कि डा मनमोहन सिंह देश के लिए आदर्श व्‍यक्ति हैं। अपने 10 साल के कार्यकाल में वे कभी भी मौन नहीं रहे बल्कि उन्‍होंने पिछले 10 साल में 1000 से भी ज्‍यादा भाषण देश-विदेश में दिए हैं। देश के विकास में मनामेहन की भूमिका बहुत ही अहम रही है।

पचौरी नई दिल्ली में मीडिया के लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषणों को टीवी चैनलों के मुकाबले अखबारों ने ज्यादा जगह दी है। पचौरी ने यह भी कहा कि पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री के पास संसद में बोलने के कोई खास मौके नहीं आए। यह पूछे जाने पर कि पीएम कांग्रेस की चुनावी कैंपेन से गायब क्यों हैं, पचौरी ने कहा कि पीएम ने चार रैलियों को संबोधित किया है। चुनाव प्रचार से जुड़े फैसले पार्टी लेती है।

पचौरी ने कहा, 'पिछले 10 साल में भारत ने जिस तरह प्रगति की है वैसी कभी किसी अन्य लोकतंत्र में नहीं हुई।' उन्होंने कहा कि इस सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए जो कुछ किया किसी अन्य सरकार ने नहीं किया और सड़क व रोजगार क्षेत्र में जो प्रगति हुई वैसी किसी अन्य देश में नहीं हुई। जीडीपी की वृद्धि दर के बारे में पचौरी ने कहा, 'जीडीपी तीन गुना बढ़ी है। न्यूनतम वेतन भी तीन गुना बढ़ा है। यह दर्शाता है कि सरकार लगातार काम करती रही।' पचौरी ने शिकायत की कि इन उपलब्धियों को मीडिया में जगह नहीं मिली, क्योंकि मीडिया की प्राथमिकताएं अलग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+