Coronavirus: वैक्सीन को लेकर बड़ी कामयाब, 85 दिन में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई खुराक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर देश को बड़ी कामयाबी मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि शनिवार की शाम तक देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक लोगों को दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि 10 करोड़ खुराक प्रशासित करने में देश को सिर्फ 85 दिन लगे। भारत के अलावा अन्य देशों की बात करें तो 85 दिनों में अमेरिका ने 9.2 करोड़ और चीन ने 6.14 करोड़ टीके लगाए गए थे। आपको बता दें कि देश में 16 जनवरी 2021 को कोरोना वायरस टीकाकरण शुरू हुआ था। शुरू में सिर्फ प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाया गया था।

Recommended Video
Corona Vaccine Supply पर बोले Dr. Randeep Guleria बोले, 'कोई रॉकेट साइंस नहीं...' | वनइंडिया हिंदी












Click it and Unblock the Notifications