खूबसूरत महिला बॉडीगार्ड के सुरक्षा घेरे में महफूज रहेंगे मोदी

narendra modi
नयी दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है। खूफिया जानकारी के मुताबिक मोदी आतंकी संगठनों के निशाने पर है। मोदी की सुरक्षा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बहस का मुद्दा गरम है। वहीं गुजरात पुलिस ने अपने मुख्यमंत्री को विशेष सुरक्षा उपलबध कराने का नया रास्ता निकाल लिया है। गुजरात पुलिस ने मोदी की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक मोदी की सुरक्षा में अब महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तौनात होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी हमेशा आतंकी संगठनों के निशाने पर रहे हैं। इतना ही नहीं मोदी को महिला आतंकियों से भी खतरा है। मोदी की चुनावी रैलियों और कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं इसलिए उनके सुरक्षा घेरे में महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं। ताकि महिला आतंकियों और हमलावरों से उन्हें सुरक्षित किया जा सके।

मोदी की सुरक्षा की ये व्यवस्था विशेष तौर पर ग्राउंड फंक्शंस के लिए की गई है न कि रैलियों के लिए जहां वे मंच पर होते हैं। शाक बात ये भी है कि इस तरह के ग्राउंड फंक्शंस आमतौर पर गुजरात में ही होते हैं। ऐसे में भीड़ में महिला हमलावरों से उनकी रक्षा के लिए महिला सुरक्षागार्ड तौनात किए गए है। गौरतलब है कि हाल ही में गांधीनगर में मोदी की रैली में उनके आसपास सलवार सूट और पैंट शर्ट पहने महिलाएं नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+