दिखा चांद, सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी ईद
कल पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी ईद।
लखनऊ। रमजान के पाक महीने में एक महीने का रोजा रखने के बाद आज पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। दिल्ली के जामा मस्जिद से शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि ईद का चांद रविवार को दिखने के बाद सोमवार को पूरे देश मे धूमधाम से ईद मनाई जाएगी।

शादी इमाम ने कहा कि लखनऊ, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और उत्तर प्रदेश में रविवार को ईद का चांद दिखाई दिया है, जिसके बाद सोमवार को धूमधाम से देशभर में ईद मनाई जाएगी। लखनऊ में धर्मगुरु मौलाना रशीद फरंगी महली ने कहा कि रविवार शाम को चांद देख कर ईद का ऐलान कर दिया है।
इसके बाद यूपी समेत पूरे देश में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। उन्होंने देशवासियों की ईद की मुबारकबाद भी दी है। ईद को लेकर अलग-अलग मस्जिदों ने ईद के नमाज के लिए अपना समय भी घोषित कर दिया है। ईद के पाक मौके पर लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजी जुटेंगे। लखनऊ के ईदगाह ऐशबाग पर नमाज सुबह 10 बजे होगी। ईद के लिए बाजारों में रौनक है। लोग खूब खरीददारी कर रहे है। एक दूसरे को ईद की बधाईयां दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications