Monsoon Weather Update: जानिए आपके राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?
Monsoon Date Updates: झुलसने वाली गर्मी का सामना कर रहे लोगों को मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी, आज साउथ वेस्ट मानसून केरल पहुंच गया है।
आमतौर पर साउथ वेस्ट मानसून 1 जून को केरल तट को छूता है लेकिन इस बार ये दो दिन पहले ही केरल पहुंच गया है और इस वक्त केरल और इसके आस-पास के राज्यों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार सामान्य से बहुत अच्छी बारिश का अनुमान है। आपको बता दें कि 20 मई के बाद से ही इस एरिया में प्री-मानसून गतिविधियां भी चालू हैं क्योंकि अंडमान निकोबार में मानसून 19 मई को ही प्रवेश कर गया था।
ला नीना इफेक्ट से प्रभावित रहेगा मानसून
मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून पर 'ला नीना इफेक्ट' पड़ेगा और 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है, जो कि खेती के लिए काफी अच्छी है। आपको बता दें कि पिछले साल मानसून अपने निर्धारित वक्त से एक हफ्ते लेट था, वो आठ जून को केरल पहुंच था और ये काफी अनियमित था, जिसके कारण कभी बहुत ज्यादा तो भी बहुत कम बारिश हुई थी।

केरल के बाद आपके राज्यों में मानसून कब पहुंचेंगा, उसकी पूरी लिस्ट यहां पर मौजूद है...
- केरल- 30 मई
- गोवा- 5 जून -10 जून
- ओडिशा- 11 स 16 जून
- यूपी- 18 से 2 जून
- उत्तराखंड- 20 से 25जून
- हिमाचल प्रदेश- 22 से 23 जून
- जम्मू -कश्मीर- 22 से 29 जून
- दिल्ली- 27-28 जून
- तमिलनाडु- 1 से 5 जून
- आंध्र प्रदेश- 4 से 11 जून
- कर्नाटक- 3 से 8 जून
- बिहार- 13 से 18 जून
- झारखंड- 13 से 17 जून
- पश्चिम बंगाल- 7 से 13 जून
- छत्तीसगढ़- 13 से 17 जून
- गुजरात- 19 से 30 जून
- मध्य प्रदेश- 16 से 21 जून
- महाराष्ट्र- 9 से 16 जून
- पंजाब- 26 जून से 1 जुलाई
- हरियाणा- 27 जून से 3 जुलाई
- राजस्थान-25 जून से 6 जुलाई
अगले 24 घंटो में यहां हो सकती है बरसात
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उसका कहना है कि 20 मई तक इन राज्यों में अलर्ट जारी है।
हीटवेव का अलर्ट जारी
तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान में 'हीटवेव 'का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में 17 मई से लू शुरू हो जाएगी जिसका असर करीब 1 सप्ताह तक रहेगा तो वहीं 18-19 मई को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण लू चलेगी, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications