Monsoon updates: यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा में आज भारी बारिश की आशंका

बेंगलुरु। मानसून इस वक्त अपनी पूरी रंगत में है और वो देश के हर हिस्से में अब जमकर बरसने के लिए तैयार है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में जमकर बारिश हो सकती है, तो वहीं उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा में आज भारी बारिश की आशंका

विभाग के मुताबिक एक दिन पहले हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ अन्य हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्से, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्से, पूरे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है।

बारिश का दौर अब रूकने वाला नहीं

जारी चेतावनी के अनुसार आज उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर-प्रदेश में भारी से भारी बारिश जबकि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटिय कर्नाटक में भारी बारिश के आसार बने हैं और बारिश का दौर अब रूकने वाला नहीं है।

भारी बारिश की चेतावनी

जबकि सोमवार को मौसम विभाग ने जिन इलाको में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कोंकण गोवा और तटिय कर्नाटक शामिल है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा में आज भारी बारिश की आशंका

आपको बता दें कि शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, हाथरस, लखीमपुर खीरी, मथुरा, अलीगढ़, औरैया, गोंडा में मौसम ने अपना रुख बदला। शाम होते-होते इन जिलों में बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई, इस बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+