Monsoon update:आज यूपी में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली-NCR में ऑरेन्ज अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान वेस्ट यूपी में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। विभाग का कहना है कि वेस्ट यूपी में आज मध्यम से भारी बारिश होगी इसलिए अगले 24 घंटे की भीषण बारिश को उसने 'सतर्क रहें' श्रेणी में रखा है। विभाग के अनुसार दक्षिण उत्तर प्रदेश के केंद्रीय हिस्से और इसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से बारिश हो रही है।

Monsoon update:आज यूपी में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली-NCR में ऑरेन्ज अलर्ट जारी

इसके अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश संभव है। जबकि आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात के कुछ इलाके, तटीय कर्नाटक और केरल में जगह-जगह भारी बारिश होने के आसार है।

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन सिस्टम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में दो दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

आज यूपी में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली-NCR में ऑरेन्ज अलर्ट

गौरतलब है कि मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 44 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है जबकि पूर्वी यूपी में सामान्य से 16 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। यूपी में बारिश से धान की खेती को बड़ी राहत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+