Monsoon update: आज MP और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, 24 घंटे का अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है और कहा है कि अगले 24 घंटे इन राज्यों में पूरी तरह से भारी हैं। विभाग ने कहा है कि एमपी में अगले 24 घंटो के दौरान उज्जैन,ग्वालियर, शाजापुर, भिंड, पन्ना, श्योपुरकलां, दतिया, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवाल बालाघाट, सतना, आगर, मंदसौर और नीमच जिलों में भारी बारिश हो सकती है तो इसके अलावा उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल, रीवा और होशंगाबाद संभाग के जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें होने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।

 आज MP और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

तो वहीं उत्तराखंड के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल में पौड़ी, हरिद्वार और कुमाऊं में अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। प्रशासन ने भी यहां लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

केरल में जगह-जगह भारी बारिश होने के आसार

इनके अलावा आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात के कुछ इलाके, तटीय कर्नाटक और केरल में जगह-जगह भारी बारिश होने के आसार है।

आज MP और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास सहित दक्षिण उत्तर प्रदेश में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और साथ ही हवा के ऊपरी हिस्से में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है जिसके चलते पूरे मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+