Monsoon updates: आज मुंबई में भारी बारिश की आशंका, केरल में मछुआरों को चेतावनी दी गई

नई दिल्ली। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में बारिश ने आफत पैदा कर दी है, मौसम विभाग के यहां आज भारी बारिश होने की आशंका जताई है, विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर कहा था कि यहां 8-9 और 10 जून को भारी बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। विभाग का ये भी अनुमान है कि इस सप्ताहांत पर मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 'भारी से बहुत भारी' बारिश हो सकती है।

आज मुंबई में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मुंबई के अलावा आज केरल-लक्षद्वीप में भी भारी बारिश के आसार है इसलिए यहां के मछुआरों को आगाह किया गया है। विभाग के मुताबिक मानसून दक्षिणी कोंकण, गोवा में भी आज पहुंचेगा, जहां से वह महाराष्ट्र के उत्तरी भागों की ओर आगे बढ़ेगा इसलिए इन इलाकों में अगले 24 घंटों में भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है।

आज मुंबई में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

विभाग की माने तो केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में आज से बारिश में तेजी आएगी, विभाग ने दस जून के बाद इन इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है। इस वक्त मानसून का असर कर्नाटक और रायलसीमा के शेष हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से वहां बारिश हो रही है। दक्षिण- पश्चिम मानसून के स्थिति अनुकूल है, जिसकी वजह से वो अपना सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।

अगले 48 घंटे में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बरसेंगे मेघ

दक्षिण कोंकण,गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में मानसून अब रूख करेगा जिसके कारण अगले 48 घंटे में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

आज मुंबई में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन सबके अलावा अंडमान एंड निकोबार, मध्य महाराष्ट, ओडिशा, केरल, असम और मेघालय में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+