मॉब लिंचिंग पर संसद में राजनाथ का बयान, पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं
Recommended Video

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा हुआ जब जयंत सिंहा ने बोलना शुरू किया। सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया तो वहीं, स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट का मुद्दा भी सदन में छाया रहा। सीपीएम ने सरकार को घेरते हुए कहा कि देश को धर्म के नाम पर तोड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं, सदन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आंतरिक सुरक्षा और मॉब लिंचिंग के मामले पर बोलते हुए सख्त टिप्पणी की।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पीएम पद के लिए नंबर एक उम्मीदवार हैं- एचडी कुमारस्वामी

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में फेक न्यूज के कारण कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुई हैं जोकि चिंता का विषय है। लेकिन जो लोग इस प्रकार की फेक न्यूज को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं, और दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था संभालना राज्य सरकारों का काम है और उन्हें ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने सदन में माना कि कई जगह फेक न्यूज के कारण हिंसक घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं और उनको रोकने के लिए केंद्र की सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं।
बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद विपक्ष एकजुट होकर वोटिंग करने के लिए लामबंदी कर रहा है। टीडीपी ने अरविंद केजरीवाल से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मुलाकात की। जबकि टीडीपी और कांग्रेस लगातार बीजेपी के नाराज सहयोगियों को भी साधने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा को झटका, शिवसेना बोली- सुनी जाए विपक्ष की आवाज












Click it and Unblock the Notifications