अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा को झटका, शिवसेना बोली- सुनी जाए विपक्ष की आवाज

Recommended Video

    No Confidence Motion का Shiv Sena कर सकती है बहिष्कार, BJP को लगेगा झटका | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: मोदी सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद विपक्ष एकजुट होकर वोटिंग करने के लिए लामबंदी कर रहा है तो वहीं, बीजेपी भी अपने सहयोगियों के साथ विपक्ष की कोशिश को नाकाम करने में जुटी है। विपक्ष का मानना है कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों को सरकार को घेरने का पूरा मौका मिल जाएगा, क्‍योंकि इस दौरान वे सदन के पटल पर उन सभी मुद्दों की चर्चा कर सकते हैं, जिनके बारे में बोलने का उन्‍हें का मौका संसद में मिल नहीं रहा था। वहीं, अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर शिवसेना का भी बयान आया है।

    no confidence motion: suspense on shiv sena sanjay raut says, uddhav will decide everything

    शिव सेना के सांसद संजय राउत ने कहा है कि लोकतंत्र में पहले विपक्ष की आवाज सुनी जानी चाहिए, भले ही इसमें एक व्यक्ति शामिल हो। जब जरूरत होगी, हम भी सरकार के खिलाफ बोलेंगे। वोटिंग को लेकर जो भी उद्धव ठाकरे हमें निर्देश देंगे, हम वही करेंगे। जबकि सूत्रों के मुताबिक शिवसेना कल अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का बहिष्कार कर सकती है। खबर है कि बीजेपी सांसद संजय राउत उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई जाएंगे। बता दें कि लोकसभा में शिवसेना के 18 सांसद हैं।

    इसके पहले टीडीपी ने अरविंद केजरीवाल से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मुलाकात की। टीडीपी और कांग्रेस लगातार बीजेपी के नाराज सहयोगियों को भी साधने की कोशिश कर रही है और शिवसेना पर उनकी निगाहें जमीं हैं क्योंकि शिवसेना के पास 18 सांसद हैं।

    ये भी पढ़ें: पंजाब: जमानत के लिए कोर्ट ने आरोपी के सामने रखी अनोखी शर्त, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+