किसानों से जुड़े बिल कल राज्यसभा में होंगे पेश, भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके रविवार को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। पार्टी ने राज्यसभा सांसदों को थ्री लाइन व्हिप जारी किया है। रविवार को सरकार की ओर से किसानों से जुड़े विधेयक उच्च सदन में रखे जाएंगे, पार्टी के सांसदों जोरी व्हिप को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। व्हिप जारी होने के बाद सांसदों को सदन में उपस्थित रहना जरूरी होगा। व्हिप का उल्लंघन करने वाले सांसद की सदस्यता तक जा सकती है। किसानों से जुड़े विधायकों को भारी विरोध के बीच लोकसभा पहले ही अपनी मंजूरी दे चुकी है।

Recommended Video

    Agricultural Reform Bill पास कराने के लिए Modi Government ने बनाई ये रणनीति | वनइंडिया हिंदी
    monsoon session BJP issues three line whip to its Rajya Sabha MPs directing them to be present in House tomorrowmonsoon session BJP issues three line whip to its Rajya Sabha MPs directing them to be present in House tomorrow

    किसानों से जुड़े वाले बिल रविवार को राज्यसभा में आएंगे। इन बिलों को रविवार की कार्य सूची में रखा गया है। राज्यसभा में सरकार को बहुमत नहीं है। इस बिल को लेकर काफी ज्यादा विरोध हो रहा है। भाजपा के सहयोगी अकाली दल ने भी इसका विरोध किया है। अकाली के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। अकाली दल ने बिलों के खिलाफ वोट करने के लिए व्हिप जारी किया है। ऐसे में भाजपा को इन बिलों को पारित कराने के लिए बीजद, एआईएडीएमके, वायएसआर कांग्रेस जैसी पार्टियों के समर्थन की भी जरूरत होगी।

    सरकार खेती-किसानी से जुड़े तीन विधेयक लेकर आई है। इनका भारी विरोध किसान कर रहे हैं और इनको वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दल भी इनको वापस लेने के लिए कह रहे हैं। ना सिर्फ विपक्षी दल बल्कि भाजपा के सहयोगी शिअद ने इन विधेयकों का कड़ा विरोध किया है। शिअद सांसद हरसिमरत कौर इनके विरोध में मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे चुकी हैं। उनका कहना है कि सरकार हठधर्मी दिखा रही है, उसे जिद छोड़कर किसानों की बात सुननी चाहिए। एक तरफ किसान सड़कों पर हैं और विपक्षी दल लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि बिल किसानों के हक में है। प्रधानमंत्री और कृषिमंत्री बिल की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसानों को विपक्ष बहका रहा है।

    ये भी पढ़ें- मानसून सत्र: महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 को राज्यसभा की मंजूरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+