लोकसभा में स्पीकर की तरफ उछले पेपर, अनुराग ठाकुर बोले- देश को दुनियाभर में नीचा दिखा रहा विपक्ष
नई दिल्ली, 28 जुलाई: संसद में बीते कई दिन से पेगासस जासूसी मुद्दे को लेकर गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष मामले पर बहस और जांच की मांग कर रहा है तो सरकार की ओर से इसे गैरजरूरी मुद्दा बताकर खारिज कर दिया गया है। आज भी पेगासस मामले को लेकर दोनों सदनों में काफी हंगामा देखने को मिला है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की तरफ कागज उछाले और हंगामा किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने भारत को दुनिया के सामने शर्मिंदा करने वाला काम किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, संसद में आज पार्टियों ने अपने पश्नों को रखा लेकिन कांग्रेस और टीएमसी सांसदों ने स्पीकर पर कागज फेंके। विपक्ष को अपना विरोध दर्ज कराने का हक है लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है। उन्होंने स्पीकर, मंत्रियों और यहां तक कि मीडिया गैलरी पर भी कागज फेंके और तख्तियां दिखाईं।
ये देश को शर्मिंदा करने वाला
ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में जो हुआ वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार करने की घटना है। विपक्ष के काम से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है। विपक्ष इस तरह के आपत्तिजनक काम क्यों कर रहा है? क्या विपक्ष के पास चर्चा के लिए पर्याप्त मुद्दे नहीं हैं? या विपक्ष दुनिया भर में भारत को बदनाम करने की कोशिश में लगा है। हम इस तरह के कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद में सरकार विपक्ष के सवालों के उत्तर देने के लिए तैयार है तो कांग्रेस, टीएमसी और अन्य दल संसद में प्रश्न पूछने से क्यों भाग रहे हैं? इनका काम संसद की कार्यवाही में रुकावट पैदा करना है। जब सरकार तैयार है तो आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है।
इन सांसदों पर हो सकती है कार्रवाई
लोकसभा स्पीकर की ओर कागज के टुकड़े फेंकने को लेकर गुरजीत सिंह औजला, टीएन प्रताप, मनिकम टैगोर, रवनीत सिंह बिट्टू, हिबी ईडन, जोथिमनी सेनिमलाई, सप्तगिरी शंकर उलका, वी वैथिलिंगम, एएम आरिफ पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications