Monsoon Hair-Care Tips: 'ना झटको जुल्फ से पानी', मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल वरना होगी दिक्कत
Monsoon Hair-Care Routine & Tips: इस वक्त आकाश से जमकर सावन बरस रहा है, बारिश की बूंदे केवल तन को ही नहीं बल्कि मन को भी भिगोती है और इंसान बारिश को देखकर सबकुछ भूलकर भीगने पर आतुर हो जाता है लेकिन अक्सर ये जोश आपके बालों और स्कीन दोनों को नुकसान पहुंचा देते हैं, जिसका खामियाजा आपको लंबे वक्त चुकाना पड़ता है।

मानसून सीजन में जरूर मौसम काफी गीला होता है लेकिन आपके बालों और स्कीन को ये सूखा कर जाता है। लोगों को इस सीजन में सबसे ज्यादा बाल झड़ने और रूसी की समस्या होती है ऐसे में हर किसी को इस सीजन में अपना ख्याल विशेष रूप से रखने की जरूरत होती है।
ब्यूटी एक्सपर्ट के टिप्स
यहां हम आपको बताते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट के टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से अपनी जुल्फों को बारिश में भी खूबसूरत रख सकती हैं।
- बारिश के सीजन में आप अपने बालों को हमेशा साफ रखें और उसमें बाहर की गंदगी जमा ना होंने दें।
- रोज शैंपू ना करें लेकिन रोज घर आकर साफ पानी से अपने बालों को जरूर दें, ऐसा करने से बालों में गंदगी एकत्र नहीं हो पाएगी।
- बालों में कभी भी हार्ड शैंपू या कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें।
- अगर शैंपू कर रही हैं तो इसके बाद कंडीशन का प्रयोग जरूर करें।
- बालों को ट्रिमिंग जरूरी है।
- गीले बालों में कंधी ना करें।
- अगर रात में बालों में तेल लगाया है तो सुबह जरूर बाल धोएं।
- बालो को बारिश में भीगने से बचाएं, इसलिए घर से बाहर जाते वक्त टोपी या दुपट्टे से सिर जरूर ढंके।
- हेयर ड्रायर और हीट स्टाइलिंग से बचें।
- खूब पानी पिएं।
- प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन करें।
- रूसी से परेशान हैं तो शैंपू करने के बाद बालों में तेल ना लगाएं।
- साफ तकिए का इस्तेमाल करें।
- डेंड्रफ से दुखी लोग बाल धोने से पहले नारियल और नीबू का लेप बालों की जड़ों में लगाएं और इसके बाद बाल धोएं।
- बालों के लिए बढ़िया दांतों वाली कंघी और सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करें।
- चाय-कॉफी और मदिरा का सेवन ना करें।
- योग करें और तनाव मुक्त रहें।
इन छोटी -छोटी बातों का ख्याल रखकर आप अपनी जुल्फों को तो संवार ही लेंगे साथ ही मानसून का मजा बिना तकलीफ और बीमारी के लेंगे। आपको बता दें कि दिन में प्रतिदिन सौ से दो सौ बाल गिरते ही हैं, मानसून सीजन में इसकी संख्या ज्यादा हो जाती है इसलिए बालों का गिरना एक सामान्य प्रक्रिया है इसलिए जरा से हेयर फॉल में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications