इस साल सामान्य रहेगा मानसून, होगी 96 फीसदी बारिश: मौसम विभाग
पिछले साल मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के106 प्रतिशत बारिश का भविष्यवाणी लेकिन वास्तविक बारिश 97 प्रतिशत हुई थी। बारिश समान्य होने से बीते साल फसल अच्छी रही थी।
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार, इस साल मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल औसत, 96 फीसदी बारिश का अनुमान है। 96 से 106 फीसदी के बीच बारिश समान्य कही जाती है। मौसम विभाग ने 96 फीसदी बारिश की बात कही है।

मौसम विभाग के 2017 के मानसून के अनुमान के मुताबिक जून से लेकर सितंबर तक 96 फीसदी बारिश होगी। पिछले साल मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के106 प्रतिशत बारिश का भविष्यवाणी लेकिन वास्तविक बारिश 97 प्रतिशत हुई थी। वहीं मौसम विभाग ने अलनीनो के आने की भी आशंका जताई है। विभाग के अनुसार, 50 फीसदी संभावना है कि मानसून के दूसरे भाग में अलनीनो आए।
कितने फीसदी सामान्य बारिश, कितने फीसदी पर सूखा
जून से सितंबर तक 96 से 106 फीसदी बरसात होने पर इसे सामान्य कहा जाता है। 106 से 110 तक सामान्य से अधिक और 110 फीसदी से ऊपर पर अत्यधिक बरसात मानी जाती है। वहीं मानसून के महीनों में 96 फीसदी से कम (90 फीसदी) बरसात होने पर इसे सामान्य से कम बारिश कहा जाता है। 90 से कम होने पर क्षेत्र को सूखाग्रस्त कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications