27 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने सामान्य बारिश होने की जताई संभावना
नई दिल्ली, मई 25। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक पिछले कुछ दिनों में मौसम ने एकदम से करवट ली है। बिन मौसम बरसात की वजह से कई राज्यों में तापमान एकदम से लुढ़का है। ऐसे में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि केरल में 27 मई से मानसून दस्तक दे सकता है और यह हर बार के मुकाबले थोड़ा जल्दी होगा। IMD मुंबई के प्रमुख जयंत सरकार ने बताया है कि इस बार मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद है।
Recommended Video

कोंकण और गोवा में भी होगी बारिश
जयंत सरकार ने बताया है कि केरल में 99 फीसदी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
आज से शुरू हुआ नौतपा
आपको बता दें कि केरल में भले ही दो दिन बाद से बारिश आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का आगाज आज से होने की संभावना है, क्योंकि नौतपा की शुरुआत बुधवार से हो गई है। नौतपा यानि कि भीषण गर्मी के 9 दिन आज से शुरू हो गए हैं। इन 9 दिनों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications