Weather Live: 206.44 मीटर दर्ज किया गया यमुना का जलस्तर, खतरे में कई इलाके
Weather News Live Updates in Hindi: एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात सहित उत्तर भारत में मानसून की भारी बरसात देखने को मिल रही है। दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद-नोए़डा में भी हिंडन नदी के जलस्तर बढ़ने से कई रिहाइश इलाके डूबे चुके हैं।
इधर, हरियाणा के सिरसा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि गुजरात के अहमदाबाद और जूनागढ़ में हर तरफ पानी ही पानी जमा है।
ऐसे में देशभर में हो रही बारिश से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
यमुना पुल से ट्रेन का रूट होगा डायवर्ट
यमुना का जलस्तर बढ़कर अब 206.4 मीटर हो जाने के कारण पुराने यमुना पुल (पुराना लोहा पुल) का काम आज 22:15 बजे से निलंबित किया जा रहा है। ट्रेनों की आवाजाही को नई दिल्ली के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली और शाहदरा के बीच मार्ग निलंबित रहेगा: उत्तर रेलवे
मानसून का एक्टिव फेस जारी
IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मानसून एक्टिव फेस में है इसलिए इसके प्रभाव से गुजरात में पहले से ही अत्यधिक बारिश हो रही है जो अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी। भारी बारिश का अर्थ है 20 सेमी से अधिक। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है।
उत्तराखंड को लेकर सीएम का बयान
राज्य में बाढ़ और आपदा की स्थिति से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पहले ही अवगत करा दिया गया है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का काम कर रही है। हरिद्वार में भी 21000 हेक्टेयर गन्ने की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है, उस क्षेत्र को हमने आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का फैसला लिया है। बिजली के बिल 3 महीनों तक स्थगित किए हैं, बैंकों के ऋण को लेकर भी हम राष्ट्रीयकृत बैंकों से अनुरोध करेंगे। राज्य के सहकारी बैंक क 3 महीनों तक ऋण स्थगित करने को कहा है: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली
गुजरात में मौसम विभाग का अलर्ट
अहमदाबाद, गुजरात: आईएमडी वैज्ञानिक अभिमन्यु चौहान ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। और कुछ जिलों देवभूमि द्वारका, राजकोट, भावनगर और वलसाड में भी अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications