Monsoon Alert: इन इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी,रहें सतर्क
Monsoon Alert: इन इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी,रहें सतर्क
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने 25 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआई समेत पश्चिम वेस्ट यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटों में यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, पश्चिमी मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 25 जुलाई और 26 जुलाई को इन इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, कोंकण-गोवा के भागों और कर्नाटक के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दक्षिणी गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल और आंतरिक कर्नाटक के भागों में मानसून के सामान्य बने रहने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के एक-दो स्थानों में मॉनसून में कमी देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications