Monkeypox Vaccine: मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, वैक्सीन विकसित करने के लिए जारी किया टेंडर

नई दिल्ली, 27 जुलाई: कोरोना वायरस का आतंक जहां पूरी दुनिया में अभी भी बरकरार है। इस बीच दुनिया के देशों में मंकीपॉक्स का नया खतरा भी बढ़ाता रहा है। 78 देशों में इस वायरस के मामले मिल चुके हैं। भारत में भी मंकीपॉक्स के 5 केस सामने आ चुके हैं, जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स वायरस के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया है।

Monkeypox Vaccine

मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। ऐसे में केंद्र ने वैक्सीन बनाने के लिए टेंडर निकाला है। दुनिया के 78 देशों में फैल चुके मंकीपॉक्स वायरस के अब तक कुल 18 हजार केस सामने आए हैं। वहीं भारत में भी दिल्ली में एक, केरल में तीन और तेलंगाना में का एक केस मिलाकर कुल 5 हो गए हैं।

Recommended Video

    Lampi Virus Outbreak: Gujarat में लंपी वायरस से हड़कंप, चपेट में आए हजारों.. | वनइंडिया हिंदी *News

    मंकीपॉक्स वायरस के खतरे के खिलाफ अपनी तैयारी तेज करते हुए केंद्र सरकार ने वैक्सीन विकसित करने को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत केंद्र ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरस्ट (EOI) निकाला है। यानी वैक्सीन को लेकर रूचि दिखाने वालों के लिए एक तरह से आसान शब्दों में टेंडर निकाला है। ईओआई मंकीपॉक्स की वैक्सीन बनाने और वायरस की जांच का पता लगाने (रिपोर्ट) वाली किट के लिए निकाला गया है।

    देश में मंकीपॉक्स के कई मामले सामने आने के बाद अब केंद्र ने ईओआई आमंत्रित की है। केंद्र ने मंकीपॉक्स के खिलाफ वैक्सीन बनाने और इस संक्रमण के लक्षण के लिए डायग्नोस्टिक किट के विकास में संयुक्त सहयोग के लिए अनुभवी वैक्सीन निर्माताओं, इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (आईवीडी) किट निर्माताओं से ईओआई आमंत्रित किया है। ईओआई जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+