मजेदार वीडियो: 'सांप' से पंगा लेना बंदर को पड़ा भारी, केले के चक्कर में हालत हुई खराब

Fake Snake Prank On Monkey: बंदर को सबसे चंचल जीवों में से एक माना जाता है। ये किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाते, लेकिन अपने आसपास रहने वाले जीवों को खूब परेशान करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक बंदर सांप से पंगा लेते हुए नजर आ रहा। हालांकि उसकी हकीकत कुछ और ही निकली। (वीडियो-नीचे)

Monkey

दरअसल कुछ लोगों ने बंदरों के साथ बहुत गंदा मजाक किया। उन्होंने एक नकली सांप को उस जगह पर रख दिया, जहां पर बंदरों का आतंक था। साथ ही उस सांप से एक धागा बांध दिया, जिससे एक केला जुड़ा था। कुछ ही देर में एक बंदर शरारत करते हुए वहां पर पहुंचा। शुरू में तो बंदर कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन उसने जैसे ही केला उठाया, उसकी हालत खराब हो गई।

केला उठाते ही धागे से जुड़ा सांप भी उसकी ओर आने लगा। बंदर केले को जितना खींचता धागे की वजह से नकली सांप उसके पास आता जाता। बंदर अपनी आदत से मजबूर था, ऐसे में उसने सांप को देखकर केले को छोड़ा नहीं। चंद सेकेंड बाद वो केले को लेकर तेजी से भागा। जिस पर नकली सांप भी उसके पीछे आने लगा। आखिर में बंदर ने अपनी जान बचाना ज्यादा जरूरी समझा और केले को छोड़कर पेड़ पर चढ़ गया।

इसके बाद एक शैतान बंदर भी वहां पहुंचा। उसने केला उठाया, लेकिन जैसे सांप उसकी ओर बढ़ा, उसने धागा ही तोड़ दिया। इस पर नकली सांप नीचे गिरा और वो केला खाकर आगे बढ़ा। कुछ अन्य बंदर भी नकली सांप से धोखा खा गए और उन्हें काफी देर तक परेशान होना पड़ा। वैसे ये वीडियो कहां का है, ये पता नहीं चला, लेकिन ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। वहीं कुछ लोगों ने इस तरह से प्रैंक करके जानवरों को परेशान नहीं करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+