राजनीति में धन कितना जरूरी, 250 रुपए में कैसे जीते MLA? PM मोदी के किस्से में छिपा है जवाब
भारत में चुनावों के दौरान अधिक धन के खर्च राजनीति के प्रति युवाओं में निराशा और नकारात्मकता की भावना को बढ़ाने का कार्य करती है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से केवल प्रतिनिधियों को चुनने की राजनीतिक मानसिकता से ऊपर उठने का आह्वान किया और कहा कि राजनीति को एक हमेशा एक बड़े कैनवास पर देखना चाहिए। लोकतंत्र में हर मतदाता एक राजनेता से किसी भी मायने में कम नहीं होता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से केवल प्रतिनिधियों को चुनने की राजनीतिक मानसिकता से ऊपर उठने का आह्वान किया। दो घंटे तक चली बातचीत के दौरान पीएम मोदी से पूछा गया कि क्या राजनीति में पैसा एक अनिवार्य हिस्सा है?

शुक्रवार को ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ (Zerodha co-founder Nikhil Kamath)के साथ अपने पहले पॉडकास्ट में पीएम मोदी के साथ कई मु्द्दों पर सवाल पूछे। उन्होंने पीएम से पूछा कि क्या राजनीति के लिए भारी धन की आवश्यकता होती है?
कामथ का सवाल
पीएम मोदी के साथ कामथ की दो घंटे तक चली बातचीत के दौरान उनसे (पीएम मोदी)पूछा गया कि क्या राजनीति में पैसा एक अनिवार्य हिस्सा है? कामथ ने पीएम मोदी से सवाल किया कि, अगर देश का युवा राजनीति में आना चाहता है, तो कहा जाता है कि बहुत पैसे की जरूरत है, जो उनके पास होता नहीं। स्टार्टअप उद्योग में, जब हमारे पास कोई विचार होता है, तो हम अपने दोस्तों और परिवार से पैसे लेते हैं। इसे बीज चक्र (seed cycle) कहते हैं। राजनीति में यह कैसे होगा?
पीएम ने सुनाया 250 रुपए में चुनाव वाला किस्सा
कामथ के सवाल पर पीएम मोदी ने अपने बचपन के दिनों का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, "मुझे अपने बचपन की एक घटना याद आ रही है। मेरे गांव में एक डॉक्टर थे. वह एक अच्छे नेत्र विशेषज्ञ थे। वह बहुत ख्याल रखते थे और एक अच्छे वक्ता भी थे। वह हिंदी गुजराती में भी पारंगत थे। उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. मैं 'बाल सेना' का हिस्सा था और झंडे लेकर घूमता था।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से एक रुपये का चंदा लिया। एक सार्वजनिक बैठक में उन्होंने हिसाब दिया कि उन्हें कितना पैसा मिला। मुझे लगता है कि उन्होंने केवल ₹250 ही खर्च किए। वह कम अंतर से जीते।"
राजनीति में नहीं चाहिए 'कॉन्ट्रैक्ट वाला भाव'
कामथ के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यह सच नहीं है कि समाज सच्चाई को स्वीकार नहीं करता है। आपमें धैर्य और समर्पण होना चाहिए. आपका 'कॉन्ट्रैक्ट' वाला भाव नहीं होना चाहिए, मतलब कि आप केवल वोट के लिए कुछ करें। इस तरह के रवैये से आप सफल नहीं हो सकते।"
मतदाता एक राजनेता भी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमित राजनीति से बाहर आने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा, "अगर हम समाज से जुड़े किसी भी काम से जुड़े हों तो उसका राजनीतिक प्रभाव ज्यादा पड़ता है। अगर कोई छोटा सा आश्रम चलाता है और लड़कियों को पढ़ाता है। भले ही वह चुनाव न लड़ें, लेकिन प्रयास राजनीतिक प्रभाव डालने का प्रयास जरूर करता है।"












Click it and Unblock the Notifications