भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- अब इतनी भी सुंदर नहीं हूं मैं...

नई दिल्ली। कलर्स चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चाओं में आईं भोजपूरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर मस्ती से भरे वीडियो भी बनाती दिखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे एक्ट्रेस करीना कपूर के एक डायलॉग पर एक्टिंग करती दिख रही है।

'अब इतनी भी खूबसूरत नहीं हूं मैं'

'अब इतनी भी खूबसूरत नहीं हूं मैं'

दरअसल मोना फिल्म जब वी मेट के करीना कपूर के उस डायलॉग को दोहरा रही हैं जिसमें वे भागकर ट्रेन पकड़ती हैं और ट्रेन में चढ़ते ही लंबी चौड़ी लाइन बोलती हैं। और अंत में जिस शख्स ने उन्हें हाथ दिया था उससे कहती हैं- 'हाथ छोड़ दो ऊपर आ गई हूं मैं, अब इतनी भी सुन्दर नहीं हूं मैं...'। बता दें कि इस फिल्म में करीना के कई डायलॉग प्रसिद्ध हुए थे जिनमें से एक डायलॉग ये भी था।

करीना की बड़ी फैन हैं मोनालिसा

मोनालिसा करीना कपूर की बड़ी फैन हैं। ये बात उन्होंने अपने वीडियो के कैपशन में बताया। मोनालिसा ने इस वीडियो के कैपशन में लिखा था- 'फिल्म जब वी मेट के मेरे फेवरेट सीन पर रिएक्ट करने की कोशिश कर रही हूं। करीना कपूर खान की बड़ी फैन हूं। बता दें कि मोनालिसा भोजपूरी फिल्मों में काफी प्रसिद्ध हैं और बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद से देशभर में जानी जाने लगी हैं।

'बिग बॉस' ने दिलाई थी घर-घर में पहचान

'बिग बॉस' ने दिलाई थी घर-घर में पहचान

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं और अब तक 125 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। साल 2010 में वो बिग बॉस के 10वें सीजन में शामिल हुई थीं। इसी शो में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राठौड़ से शादी की थी। 'बिग बॉस' ने मोनालिसा को घर-घर में पहचान दिला दी थी। प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म 'ब्लैकमेल' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्हाल वो स्टार प्लस पर 'नजर' सीरियल में दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'चिकनी चमेली' पर भोजपुरी एक्ट्रेस का ऐसा डांस, वीडियो देख फैंस के भी उड़े होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+