मोना सिंह की शादी कल, वायरल हुईं मेहंदी की तस्वीरें
नई दिल्ली। एक्ट्रेस मोना सिंह शादी करने जा रही हैं। मोना शुक्रवार, 27 दिसंबर को शादी है। टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से मशहूर हुईं 38 साल की मोना सिंह मुंबई में शादी करेंगी। मोना सिंह साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी कर रही हैं।
Recommended Video

मेहंदी की तस्वीरें हुईं वायरल
मोना सिंह ने एक दिन पहले ही मेंहदी सेरेमनी की है। मेहंदी की रात में कई सितारों ने शिरकत की। मोना सिंह की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में मोना के करीबी दोस्त और कॉमेडियन गौरव गेरा नजर आ रहे हैं।

शादी को रखा सीक्रेट
मोना सिंह की मेहंदी सेरेमनी की इन फोटो को उनके दोस्त और एक्टर गौरव गेरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। मोना ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा है। अभी तक उन्होंने कुछ नहीं बताया था। अब जब उनकी मेहंदी की तस्वीरें सामने आई तो पता चला कि वो शादी करने जा रही हैं।

फिल्मों में मोना सिंह
मोना सिंह फिल्मों में नजर आई हैं। वे आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्डा में भी नजर आने वाली हैं। वहीं मोना सिंह एकता कपूर की वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। एकता ने मोना की शादी के चलते शूटिंग को 14 दिसंबर से पहले ही खत्म कर लिया था। मोना इन दिनों एकता कपूर के नए वेब शो 'कहने को हम सफर हैं' की शूटिंग में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications