मां को था शक, बेटी का है पिता से अवैध संबंध, फिर ऐसे दी दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक मां को अपनी ही बेटी को गला घोंट कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला को शक था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का उसके पति के बीच अवैध संबंध थे। इसी शक के चलते उसने अपनी ही बेटी को गला घोंट कर मार डाला।

मां को था शक, बेटी का है पिता से अवैध संबंध, फिर ऐसे दी दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक खारगढ़ इलाके में हुई ये घटना बीते 4 मार्च की है। महिला का पति सिविल कॉन्ट्रैक्टर है। दोनों के 4 बच्चे हैं जिनमें से 2 राजस्थान में रहते हैं और 2 उनके साथ ही रहते हैं। पुलिस ने बताया कि बेटी की मौत की जानकारी महिला के पति ने दी थी।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वो लंच के समय जब घर पर खाने आया था उस वक्त उसकी पत्नी ने बताया कि बेटी अपने कमरे में सो रही है लेकिन जब शाम को वो दोबारा घर आया तो उसने बताया कि बेटी उठ नहीं रही है। महिला के पति ने बताया कि बेटी के गले पर निशान थे जिसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें ये खुलासा हुआ कि मौत की वजह गला घोंटा जाना है। इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसे शक था कि उसके पति और उसके बेटी के बीच पिछले कुछ महीनों से संबंध है जिसकी वजह से उसने जान ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+