कैसी ये यारियां फेम एक्टर पार्थ समथान पर छेड़छाड़ का केस
कैसी ये यारियां टीवी शो से फेमस हुए पार्थ समथान पर एक मॉडल ने छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच में पुलिस लगी है।
मुंबई। टीवी शो कैसी ये यारियां से पॉपुलर हुए एक्टर पार्थ समथान के खिलाफ 20 साल की एक मॉडल ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मुंबई की बांगुर नगर पुलिस थाने में 20 वर्षीय मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा था कि 20 फरवरी को एक्टर पार्थ समथान ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए के तहत एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस एक्टर को तलाश रही है। उनको समन भेजा गया था लेकिन अभी तक वो हाजिर नहीं हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications