Odisha New CM: ओडिशा के नए सीएम होंगे मोहन मांझी, दो डिप्टी सीएम भी बनाए, कल होगा शपथ ग्रहण
Odisha New CM Mohan Manjhi: ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेडी के 24 साल के शासन को खत्म करने वाली भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के नए सीएम के रूप में विधायक दल की बैठक में मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगाई गई है। इसी के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं।
कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती प्रविदा के रूप में ओडिशा के दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हुई, जिसमें राजनाथ सिंह और उनके कैबिनेट सहयोगी भूपेंद्र यादव शामिल हुए।

बीजेपी नेतृत्व ने ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री के रूप में मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगाई है। सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को ओडिशा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, जहां विधायकों की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोहन मांझी के नाम का ऐलान किया।
बुधवार (12 जून) को नए सीएम के तौर पर मोहन मांझी पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। मालूम हो कि ओडिशा में पहली बीजेपी सत्ता में आई है।












Click it and Unblock the Notifications