गो सेवा को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

Recommended Video

    Mohan Bhagwat बोले- गायों की सेवा करने से Prisoners के Criminal mindset में आई कमी। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने गो सेवा को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि गो सेवा से आपराधिक प्रवृत्ति कम होती है। गाय पालने वाले कैदियों में काफी तेजी से सुधार होता है। दरअसल मोहन भागवत पुणे में आयोजित गो सेवा पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे, इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि गाय को पालने वाले कैदियों में आपराधिक प्रवृत्ति कम होती है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव के बारे में उन्हें खुद जेल के अधिकारियों ने बताया है।

    cow

    सरसंघचालक मोहन भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है जब हैदराबाद और उन्नाव गैंगरेप के बाद पीड़िता को बर्बरता से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है और देशभर में लोगों के भीतर इन घटनाओं की वजह से आक्रोश है। इन दोनों ही घटनाओं के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। दरअसल हैदराबाद की घटना के बाद जिस तरह से पुलिस ने चारो ही आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, उसके बाद एक तरफ जहां लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।

    वहीं उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता जब कोर्ट में सुनवाई के लिए जा रही थी तो आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया, जिसके बाद उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। बता दें कि इससे पहले मोहन भागवत ने बिना हैदराबाद व उन्नाव की घटना का जिक्र किए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सबकुछ सरकार पर छोड़ने से काम नहीं चलेगा हमे बच्चों को घर में शिक्षित करना होगा, जिससे कि महिलाओं के प्रति उनका नजरिया बेहतर हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+