10 साल बाद पाकिस्तानी पति के कैद से छुटी भारतीय महिला, कहा- ऐसा लग रहा है जैसे आज ही ईद हो

नई दिल्ली। 45 साल की मोहम्मदी बेगम के चेहरे पर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलते वक्त खुशी के आंसू थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही वह अपने पिता से लिपट गईं। मोहम्मदी बेगम बीते 10 सालों से पाकिस्तान में फंसी हुईं थी। जहां उनका पति उन्हें हर रोज प्रताड़ित करता था।

'ऐसा लग रहा है जैसे आज ही ईद हो'

'ऐसा लग रहा है जैसे आज ही ईद हो'

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद मोहम्मदी बेगम ने बताया, 'अपने पति के साथ 10 साल पहले पाकिस्तान गई थी। वो मुझे रोज मारता था और प्रताड़ित करता था। मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार, अपने माता-पिता के पास वापस आ गई हूं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे आज ही ईद हो।'

सुषमा स्वराज ने की सहायता

सुषमा स्वराज ने की सहायता

दरअसल हैदराबाद की रहने वाली मोहम्मदी बेगम की शादी धोखे से हुए थे। एक पाकिस्तानी युवक ने खुद को ओमान का नागरिक बताते हुए मोहम्मदी बेगम से शादी कर ली थी। शादी के बाद वो उसे ओमान ले जाने की जगह पाकिस्तान ले गया जहां उसे सालों प्रताड़ित किया जाता रहा। मोहम्मदी बेगम को अपने माता पिता से बात करने तक की इजाजत नहीं थी।

सुषमा स्वराज ने की मदद

सुषमा स्वराज ने की मदद

इस मामले में मोहम्मदी बेगम के पिता अकबर ने विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी। जिसके बाद सुषमा स्वराज ने मोहम्मदी बेगम को भारत की बेटी बताते हुए पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास को इस मामले को देखने के बाद आदेश दिए। जिसके बाद आज लगभग 10 सालों बाद मोहम्मदी बेगम अपने देश वापस आ सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+