शादी के पहले मॉडल थीं हसीन जहां, यूं हुई थी मोहम्मद शमी से लव मैरिज
Recommended Video

नई दिल्ली। टीम इंडिया के उभरते सितारे मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी में इन दिनों भूचाल आया है। उनकी पत्ती हसीन जहां ने बुधवार को शमी पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उन महिलाओं के साथ उनकी पर्सनल चैट को सार्वजनिक कर दिया। हसीन जहां इस मामले में शमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उनपर पुलिस केस दर्ज कराने की बात कर रही है। कभी मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखने वाली हसीन जहां ने जून 2104 में मोहम्मद शमी से शादी की थी।

शादी के दो साल पहले से था प्यार
मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस वक्त हसीन जहां मॉडलिंग में अपना करियर बना रही थी जबकि मोहम्मद शमी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे। लगभग दो साल के अफेयर के बाद दोनों ने अपने घरवालों की रजामंदी से लव मैरिज शादी की। लेकिन इस शादी के लिए हसीन जहां को अपने मॉडलिंग करियर को छोड़ना पड़ा।

ससुर के कहने पर छोड़ा मॉडलिंग
मोहम्मद शमी के पिता तौसिफ अहमद ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्होंने अपनी बहू हसीन जहां को मॉडलिंग छोड़ने के लिए कहा था। तौसिफ अहमद ने कहा था, 'मेरी बहू हसीन जहां शादी से पहले मॉडल थी। लेकिन हमने उसे शादी के बाद हाउसवाइफ बनकर रहने को कहा था। हम अपनी बहू को मॉडलिंग की इजाजत नहीं दे सकते थे। हम चाहते थे कि हमारी बहू हमारे बेटे शमी के क्रिकेट करियर को सपोर्ट करे।'

मैंने हर वो चीज शमी के लिए की जो मुझे कहा गया: हसीन जहां
बुधवार को जब शादी के लगभग 4 साल बाद हसीन जहां मीडिया के सामने आईं तो उनका चेहरा गुस्से से लाल था। हसीन जहां ने कहा, 'इन 4 सालों में मैंने हर वो चीज की जो उसने मुझे करने के लिए कहा लेकिन फिर भी उसने मुझपर अत्याचार किया। उसने मुझे कभी भी पत्नी का दर्जा तक नहीं दिया।'

हसीन जहां ने शमी पर क्या आरोप लगाए हैं?
हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया है कि मोहम्मद शमी जब टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका गए थे तो वे वहां से दुबई चले गए थे जहां उन्होंने एख होटल में पाकिस्तानी महिला के साथ संबंध बनाए थे। हसीन जहां ने आरोप लगाया कि इसके अलावा भी शमी ने वेस्टइंडीज और कई देशों की महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं। भारत में भी वो नागपुर और इंदौर की कुछ लड़कियों के साथ अश्लील बात करता है जिसके साथ भी वो संबंध बना चुका है। हसीन जहां ने बताया कि जब उसने इस सबके बारे में शमी से पूछा तो शमी ने उसके साथ मारपीट की।












Click it and Unblock the Notifications