मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने लगाए 10 गंभीर आरोप...

Recommended Video

    Mohammad Shami 's wife Hasin Jahan reveals his extra marital affairs on Social Media ।वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां की शादी को करीब चार साल से ज्यादा बीत चुके हैं। इन चार सालों में उनकी जिंदगी से जुड़ी कई खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। खुद शमी ने इन तस्वीरों को सोशल पर शेयर किया, जिसकी यूजर्स ने जमकर तारीफ भी की। हालांकि अब वो सभी बातें पुरानी हो गई हैं। ताजा घटनाक्रम पर गौर करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप किसी और नहीं बल्कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने लगाए हैं। एक टीवी इंटरव्यू में हसीन जहां ने कहा कि शमी ने लगातार उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। शमी के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद शमी बहुत सी महिलाओं के साथ गंदी और अश्लील बातचीत भी करते हैं। इससे पहले सबूत के तौर पर हसीन जहां ने कई फेसबुक और वॉट्सऐप मैसेजेस के स्क्रीन शॉट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हसीन जहां ने शमी को लेकर और क्या कुछ कहा पढ़िए आगे...

    ना बीवी का ओहदा दिया, ना ही हक: हसीन जहां

    ना बीवी का ओहदा दिया, ना ही हक: हसीन जहां

    शमी पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगाते हुए हसीन जहां ने कहा कि शमी ने मुझे आज तक ना बीवी का ओहदा दिया, ना ही हक दिया। उसने मजबूर किया ऐसा करने के लिए, इसलिए मैंने ऐसा किया। अब तक मैं सोच रही थी एक ना एक दिन वो सही हो जाएगा, वक्त के साथ वो बदल जाएगा, लेकिन वो सही तो दूर वक्त के साथ और भी बुरा सलूक करने लगा। मुझे लगता था कि एक दिन वो सही हो जाएगा तो मेरा घर-संसार सही हो जाएगा, यही सोच-सोच के 5 साल मैंने गुजारा कर लिया। हालांकि सही होना तो दूर शमी का मेरे साथ सलूक और बुरा होने लगा।

    शमी पर धमकी देने का लगाया आरोप

    शमी पर धमकी देने का लगाया आरोप

    हसीन जहां ने कहा कि शमी के मेरे प्रति मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना बढ़ता ही गया। दक्षिण अफ्रीका के दौरे से आकर दुबई में होटल बुक करके रहना, वहां लड़कियों से सेक्स भी किया। हसीन जहां ने कहा कि शमी अवैध संबंध रखते हैं। हालांकि इस बारे में मैंने जब शमी से बात की वो मुझे धमकी देता, कहता कि तुम्हारी जैसी जिंदगी अभी है, उसे भी जहन्नुम बना दोगी। तुम्हारी जिंदगी और अभी जैसी है उससे भी बुरी हो जाएगी।

    हसीन जहां ने कहा- सब बातें मुझसे छिपाता है

    हसीन जहां ने कहा- सब बातें मुझसे छिपाता है

    हसीन जहां ने कहा कि मेरी मांग इतनी ही है कि माफी मांगो, गलती मानो। मुझे आजतक आपने ना बीवी का ओहदा दिया, ना ही हक दिया। सिर्फ और सिर्फ घर के खर्चे के अलावा मेरा कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि शमी खुद चोरी करके सीना जोरी कर रहा है। वो क्या करता है, उसकी क्या इनकम है वो कैसे क्या कर रहा है, सब बातें मुझसे छिपाता है।

    कई लड़कियों से शमी के अवैध संबंध के लगाए आरोप

    कई लड़कियों से शमी के अवैध संबंध के लगाए आरोप

    हसीन जहां ने कई ऐसी बातें कहीं, कई ऐसे संगीन आरोप लगाए हैं जिन्हें यहां लिखा या बताया भी नहीं जा सकता। हसीन जहां ने बताया कि शमी मुझसे कहता था कि एक औरत की कोई औकात नहीं है। तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। तुम अपनी जिंदगी जहन्नुम बनाओ।

    'फोन में मौजूद चैट मेरा नहीं है'

    'फोन में मौजूद चैट मेरा नहीं है'

    फोन में मौजूद चैट को लेकर हसीन जहां ने कहा कि ये फोन मेरा नहीं है। इसमें मौजूद चैट मेरा नहीं है। तुम्हें जो करना हो कर लो, मैं कुछ नहीं मानूंगा। उन्होंने कहा कि जो तुम ड्रामा कर रही हो मैं ये सब बर्दाश्त नहीं करूंगा। हसीन जहां ने कहा कि सुलह की कोशिश कई बार की गई, मैंने लगातार इसकी कोशिश की लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं है।

    मुझे पत्नी के अधिकार दो: हसीन जहां

    मुझे पत्नी के अधिकार दो: हसीन जहां

    हसीन जहां ने कहा कि मैंने साफ तौर से शमी को कहा कि मुझे पत्नी के अधिकार दो। जैसे हैप्पी फैमिली रहती है वैसे ही मेरे साथ रहो। जैसे पति-पत्नी रहते हैं, हर चीज शेयर करते हैं वैसे ही मेरे साथ रहो। मुझसे अभी पुरानी बातों के लिए माफी मांगों। इसको लेकर वो मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर भी उन्होंने मुझे धमकाया।

    'मेरे साथ चालाकी करता, अपना फोन मुझे नहीं देता'

    'मेरे साथ चालाकी करता, अपना फोन मुझे नहीं देता'

    शमी के खिलाफ सबूत को लेकर हसीन जहां ने कहा कि मेरी शादी अप्रैल में हुई, शादी के बाद ही मैंने उसका फोन देखा। मुझे अहसास हो गया लेकिन वो मेरे साथ चालाकी करता। अपना फोन मुझे नहीं देता। जब भी वो आते थे तो मैं उनका फोन देखती तो कुछ न कुछ नजर आता।

    शादी से पहले रिलेशन में होने का लगाया आरोप

    शादी से पहले रिलेशन में होने का लगाया आरोप

    इतना ही नहीं हसीन जहां ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मेरे साथ शादी से पहले भी उसके एक लड़की से पांच साल तक संबंध थे। उस रिलेशन में रहने के बाद भी उसने मेरे साथ रिलेशन रखा और सगाई की। उसने कई नाटक वाली बातें कहीं, शादी को लेकर उसने कहा कि मुझसे ही करेगा। आखिरकार शादी मुझसे कर ली, लेकिन शादी के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला। वो इतना गंदा निकलेगा ये मैंने नहीं सोचा था।

    हसीन जहां ने कानूनी कार्यवाही की कही बात

    हसीन जहां ने कानूनी कार्यवाही की कही बात

    हसीन जहां ने पूरे मामले में कहा कि अब मामला सुलह की स्थिति में नहीं रहा है। शमी को कोई आखिरी मौका नहीं देते हुए उन्होंने कहा कि मैं अब कानूनी कार्यवाही की ओर बढूंगी। बहुत मार खा लिया, बहुत मानसिक तनाव झेल लिया है मैंने अब मैं कानूनी तौर पर ही आगे बढ़ूंगी।

    हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप

    हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप

    इससे पहले हसीन जहां ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शमी को लेकर कई पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि इन पोस्ट के कुछ मिनट बाद कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए गए थे। मामला इसलिए भी पेंचिदा हो गया क्योंकि हसीन जहां ने जिस पेज पर अपनी पोस्ट शेयर की थी, वो पेज ही अचानक डिलीट हो गया। हसीन जहां का प्रोफाइल डिलीट होने के बाद इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+