हसीन जहां ने फेंका ऐसा बाउंसर कि मुश्किल में पड़ सकते हैं मोहम्मद शमी, गलत उम्र बताने का पेश किया सबूत

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद अब तक सुलझा नहीं है। शमी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं तो देश में उनकी पत्नी उनके लिए मुश्किलें बढ़ा रही है। हसीन जहां ने एक बार फिर से शमी पर आरोप लगाया है और उनके कई दस्तावेज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। हसीन जहां ने शमी पर गलत उम्र बताने का आरोप लगाया है।

हसीन जहां का बाउंसर

हसीन जहां का बाउंसर

हसीन जहां ने आरोप लगाया है कि शमी ने बीसीसीआई से अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला है। अब उन्होंने शमी से कई कथित आईडी प्रूफ अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दिए हैं। हसीन ने शमी पर उम्र को लेकर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शमी के वोटर आई़डी कार्ड, उनकी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट भी शेयर कर दी है।

शमी ने बोला झूठ

शमी ने बोला झूठ

हसीन जहां द्वारा शेयर किए गए दस्तावेजों के मुताबिक शमी 1.1.2001 को ही 21 साल के हो चुके थे। जबकि शमी की 12वीं एक अन्य मार्कशीट भी है, जिसमें उनकी जन्मतिथि 3.9.1990 है। हसीन जहां ने शमी की 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की चेक बुक और वोटर आईडी कार्ड शेयर किया है। वो इन दस्तावेजों के जरिए शमी के झूठ और उम्र को लेकर बीसीसीआई के किए गए धोखे को साबित करना चाहती हैं।

मारपीट का मामला कराया दर्ज

मारपीट का मामला कराया दर्ज

दस्तावेज शेयर करने के साथ-साथ हसीन ने फेसबुक पर शमी को 420 बताया है और लिखा है कि स्टार होने की वजह से उसे हर तरफ से सपोर्ट मिल रहा है। गौरतलब है कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर अलग-अलग लड़कियों ने अफेयर होने का आरोप लगाया। ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+