हसीन जहां के आरोपों पर सामने आए मोहम्मद भाई, बताया शमी को पैसे देने का सच

हसीन जहां के आरोपों पर सामने आए मुहम्मद भाई, बताया शमी को पैसे देने का सच

Recommended Video

      Mohammed Shami match fixing allegations पर Mohammed Bhai का बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के विवाद में जिस मोहम्मद हानस्लाट नाम के शख्स का हसीन जहां ने जिक्र किया था, वो खुद सामने आ गया है। हसीन ने कहा था कि दुबई में शमी और मोहम्मद भाई की मुलाकात हुई। हसीन ने इशारा किया था कि मोहम्मद ने शमी को पैसे दिए, जिसमें मैच फिक्सिंग जैसी चीजें भी हो सकती हैं। इससे पहले शमी ने इन आरोपों को नकार दिया था। अब मोहम्मद भाई ने खुद आकर बताया है कि आखिर मामले का सच क्या है।

      हसीन मुझे भाई कहती थी: मोहम्मद

      हसीन मुझे भाई कहती थी: मोहम्मद

      एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि उससे बातचीत में मोहम्मद हानस्लाट उर्फ मोहम्मद भाई ने शमी के बारे में बात की है। मोहम्मद ने बताया है कि उसका लंदन में बिजनेस है। मोहम्मद शमी और हसीन जहां से लंदन में ही मिले हैं। हसीन जहां उन्हें भाई कहती थीं। और उन्होंने हसीन को लंदन में घुमाया भी। मोहम्मद भाई ने शमी को पैसे देने या मैच फिक्सिंग जैसी किसी भी बात से इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि शमी पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप गलत है। उन्होंने कभी शमी को पैसे नहीं दिए हैं।

      अलिश्बा ने भी हसीन के आरोपों को नकारा

      अलिश्बा ने भी हसीन के आरोपों को नकारा

      वहीं जिस लड़की से हसीन जहां ने शमी के अफेयर की बात कही थी, उससे भी बात करने का दावा इसी चैनल का है। उसने शमी के साथ दोस्ती से ज्यादा कुछ भी होने को गलत कहा है। हसीन का कहना है किअलिश्बा, शमी और मोहम्मद भाई एक दूसरे को जानते हैं लेकिन मोहम्मद भाई का कहना है कि वो अलिश्बा को नहीं जानते।

       दोनों तरफ से कई दावे

      दोनों तरफ से कई दावे

      आपको बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर कई आरोप लगाए थे। इसमें शमी के भाई पर रेप का भी आरोप था, हालांकि वो कई बातों से पलट गई थीं। वहीं शमी ने खुद पाक-साफ बताते हुए कहा है कि वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं और हसीन के सारे आरोप बिल्कुल झूठे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+