#ModiSwearingIn: मध्यप्रदेश कोटे से नरेंद्र सिंह तोमर ने ली शपथ, दूसरी बार बने मंत्री
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुरैना से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर एक बार फिर से मोदी सरकार में मंत्री बने हैं। गुरुवार शाम को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली, तोमर पिछली मोदी सरकार में भी ग्रामीण विकास, पंचायत राज, खद्यान और संसदीय मामलों के मंत्री रहे थे, वो मोदी सरकार में इस्पात, शहरी विकास मंत्रालय,आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।

तोमर ने कांग्रेस के रामनिवास रावत को 113341 वोट से हराया
गौरतलब है कि मुरैना लोकसभा सीट से इस बार तोमर ने कांग्रेस के रामनिवास रावत को 113341 वोट से हराया। पिछले साल अनंत कुमार के निधन के बाद नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया था।
तोमर फिर से मोदी सरकार में बने मंत्री
गौरतलब है कि मोदी की लहर के चलते भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की कुल 29 सीटों में से 28 सीट पर कब्जा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट छिंदवाड़ा पर ही सिकुड़कर रह गई है।
नरेंद्र मोदी ने ली पीएम पद की शपथ
मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, इस भव्य कार्यक्रम में करीब 8000 मेहमानों ने शिरकत की है, बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हुए हैं।
राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट परिसर में हो रहा है शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में 29 राज्यों के राज्यपाल भी शामिल हैं, इसके अलावा राजनीती, फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों ने आज कार्यक्रम में शिरकत की है, रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, धार्मिक गुरू सद्गुरू राष्ट्रपति भवन उपस्थित हैं, बार भी शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के सामने स्थित फोरकोर्ट परिसर में आयोजित किया गया है। ऐसा चौथी बार है जब किसी प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दरबार हॉल में न होकर फोरकोर्ट में हो रहा है। इस बार करीब 7000 से 8000 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। जबकि पिछले शपथ ग्रहण समारोह में 5000 लोगों ने शिरकत की थी।












Click it and Unblock the Notifications