2014 में राहुल फेल, बिगड़ेगा मोदी के 'मिशन 272+' का खेल: सर्वे

rahul-modi
नयी दिल्ली। 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए चंद ही दिन बचे हैं। चुनाव से पहले चुनावी सर्वे का दौर चल रहा है। ताजा पोल सर्वे में एक बार फिर से कांग्रेस को झटका लगा है। 'इंडिया टुडे-सी वोटर' के सर्वे में सत्तारुढ़ गठबंधन की यूपीए सरकार की हालत खस्ता होने की बात सामने आई है तो बाजपा के पीएम कैंडिडेट्स नरेन्द्र मोदी के 'मिशन 272+' के फेल होने की भी अंदेशा जताई गई है।

लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया टूडे और सी वोटर द्वारा कराए गए सर्वे में उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी की जबर्दस्त लहर के बावजूद बीजेपी को सीटों में कोई बड़ा फायदा होते नहीं होना का दावा किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में एनडीए को देशभर में 33 सीटों का फायदा बताया जा रहा है। तो यूपीए नुकसान में दिख रही है। पोल सर्वे के मुताबिक भाजपा की गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 202 से 222 सीटें मिल सकती हैं। जबकि यूपीए को 99 से 119 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं अन्यों को 212 से 232 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे की माने तो अगर अभी चुनाव हो तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 80 में से 30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस 21 से 4 सीटों पर सिमट सकती है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीएसपी को 4 सीटों का फायदा होता दिख रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी को 3 सीटों का मामूली नुकसान बताया जा रहा है। सर्वे के मुताबिक 48 पर्सेंट लोगों चाहते है कि मोदी पीएम बनें। जबकि मुलायम को 19 पर्सेंट, राहुल को 15 पर्सेंट और मायावती को 12 पर्सेंट लोगों ने इस पद के काबिल समझा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+